नए कलेक्टर प्रकाशंचंद्र शर्मा ने पदभार संभाला, बोले: पात्र व्यक्ति को 100 फीसदी मिलेगा सरकारी योजना का लाभ
रूकने नहीं देंगे बांसवाड़ा में विकास का पहिया
बांसवाड़ा के नए जिला कलेक्टर प्रकाशचंद्र शर्मा ने सोमवार को नए जिला कलेक्टर की जिम्मेदारी संभाली। इससे पहले वह समीपवर्ती प्रतापगढ़ जिला कलेक्टर के तौर पर सेवाएं दे चुके हैं। दूसरी ओर पहले वाले कलेक्टर अंकित कुमार सिंह भी करौली की बागडोर संभालने के लिए रवाना को चुके हैं। पद संभालने के साथ ही कलेक्टर शर्मा ने कहा कि प्रतापगढ़ की ही तरह बांसवाड़ा भी जनजाति बाहुल्य क्षेत्र है। उन्हें इस नए जिले में काम करने का मौका मिला है। जनजाति क्षेत्र के लिए प्रदेश सरकार की ओर से जो योजनाएं शुरू की गई हैं। ऐसी योजनाएं जिनकी बजट में घोषणा हुई है। उनकी प्रभावी मोनेटरिंग की जाएगी। इसी प्रकार सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं को लेकर पूरी जिम्मेदारी निभाई जाएगी। उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश होगी कि सरकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति को मिले। इस पर शत प्रतिशत ढंग से काम होगा। बांसवाड़ा में विकास के जितने काम चल रहे हैं। उनको तेज गति प्रदान की जाएगी। बांसवाड़ा को प्रगति के पथ पर ले जाएंगे। यहां पदभार संभालने के साथ ही बांसवाड़ा SP राजेश कुमार मीणा, ADM नरेश बुनकर, SDM पर्वतिसिंह चूण्डावत एवं अन्य राजस्व अधिकारियों ने कलेक्टर का स्वागत किया। कलेक्टर को बांसवाड़ा की भौगोलिक परिस्थितियों की जानकारी भी दी। गौरतलब है कि शर्मा यहां बांसवाड़ा के 60वें जिला कलेक्टर हैं, जो कि RAS से प्रमोट होकर IAS बने हैं।