Home News Business

राशन के 154 क्विंटल गेहूं का घोटाला: डीलर के खिलाफ दर्ज किया गया केस; खाद्य सुरक्षा व प्रधानमंत्री खाद्य सुरक्षा योजना का था

Banswara
राशन के 154 क्विंटल गेहूं का घोटाला: डीलर के खिलाफ दर्ज किया गया केस; खाद्य सुरक्षा व प्रधानमंत्री खाद्य सुरक्षा योजना का था
@HelloBanswara - Banswara -

बांसवाड़ा जिले में खाद्य सुरक्षा योजना का 134.64 क्विटल एवं प्रधानमंत्रीखाद्य सुरक्षा का 19.58 क्विंटल गेहूं गायब कर दिया गया। अस्थूना क्षेत्र के नवाघरा के राशन डीलर हूरजी पुत्र नाथू के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

अरथूना थानाधिकारी ने बताया कि रिपोर्ट में डीलर पर वर्ष 2016 से 2023 तक के बीच 154.58 क्विंटल गेहूं के गबन का आरोप है। इसमें शामिल है। रसद विभाग के प्रवर्तन निरीक्षक विनोद पाटीदार ने बताया कि यह मामला गत वर्ष 30 मई का है। इसके बाद विभागीय कार्रवाई में समय लग गया। इस कारण से करीब एक वर्ष बाद मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

रसद विभाग संबंधित राशन डीलर की जांच करता है। गबन साबित होने पर नोटिस देकर भरपाई का मौका दिया जाता है। ऐसा नहीं होने पर जिला रसद अधिकारी न्यायालय में पेशी होती है। यहां पर फैसला लिया जाता है। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज कराई जाती है।

जिला रसद अधिकारी हजारीलाल आलोरियो ने बताया कि विभाग की ओर से जितना भी गेहूं दिया जाता है उसे पोस मशीन में चढ़ाया जाता है। इसके बाद वितरण होता है और जिनते भी क्विंटल गेहूं बचता है तो वह अगले स्टॉक में जुड़ जाता है। इस मामले में भी ऐसा ही हुआ। रसद विभाग ने सितंबर 2016 से दिसंबर 2022 का स्टॉक मिलान के बाद गबन का केस बनाया है।

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×