Home News Business

5 काेराेना संदिग्धों की मौत, शाम 6 बजे तक 188 संक्रमित, बाद की रिपोर्ट रोकी

Banswara
5 काेराेना संदिग्धों की मौत, शाम 6 बजे तक 188 संक्रमित, बाद की रिपोर्ट रोकी
@HelloBanswara - Banswara -

एमजी अस्पताल के काेराेना संदिग्ध वार्ड में भर्ती 5 संदिग्धों ने शुक्रवार काे दम ताेड़ दिया। अस्पताल से मिली जानकारी अनुसार पालाेदा निवासी 80 वर्षीय बुजुर्ग, कुशलपुरा निवासी 55 वर्षीय अधेड़, चंदूजी का गढ़ा निवासी 45 वर्षीय युवक, राजतालाब क्षेत्र निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग अाैर शहर निवासी 54 वर्षीय अधेड़ की माैत हुई है।
स्वास्थ्य विभाग की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार शाम 6 बजे तक बांसवाड़ा में 188 संक्रमित मिले हैं। वहीं इसके बाद वाली रिपोर्ट जारी नहीं की गई है। इधर, एमजी अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि सैंपलिंग ज्यादा होने की वजह से रात को 10 प्लेट एक साथ लगाई गई थी। इसलिए मशीन देररात तक चलती रही। इसी वजह से अन्य संक्रमितों की रिपोर्ट जारी नहीं कर पाए।

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×