Home News Business

पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म, अब शुष्क रहेगा मौसम

Banswara
पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म, अब शुष्क रहेगा मौसम
@HelloBanswara - Banswara -
बांसवाड़ा| पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त होने के बाद अब आने वाले चार से पांच दिनों तक मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होेते ही 24 घंटों के अंतराल में ही अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़ कर 38 डिग्री हो गया। वहीं रात का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री से 2 डिग्री बढ़ कर 25 डिग्री दर्ज किया गया है। शनिवार को हवा की दिशा पश्चिम से पूर्व की ओर 12 से 15 किलोमीटर प्रतिघंटा की दर से बनी रही।

इस दौरान पश्चिमी गर्म हवा के प्रभाव से और दिन में तेज धूप के असर से गर्मी और उमस का असर अधिक महसूस हुआ। वहीं तेज धूप और गर्म हवा के प्रभाव से 24 घंटों के अंतराल में आर्द्रता 30 प्रतिशत से 7 प्रतिशत कम होकर 23 प्रतिशत दर्ज की गई। जहां प्रदेश में डूंगरपुर का अधिकतम तापमान 39 डिग्री, गंगानगर का 42.4,चूरू का 41.4,कोटा 39,करौली का अधिकतम तापमान 42.0 डिग्री दर्ज किया गया है।

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×