Home News Business

5 साल से फरार वारंटी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

Banswara
5 साल से फरार वारंटी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
@HelloBanswara - Banswara -

बांसवाड़ा| राजतालाब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 साल से भी अधिक समय से फरार सिलावटवाड़ी पृथ्वीगंज निवासी हिस्ट्रीशीटर अयूब अली को गुजरात से धरदबोचा। पुलिस ने इस पर 25 हजार रुपए का ईनाम घोषित कर रखा था।

थानाधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि अयूब साल 2018 से फरार चल रहा था। साइबर सेल की मदद से पता चला कि अयूब गुजरात के सूरत शहर में है। इस पर हमारी टीम सूरत रवाना की। जहां अयूब की लोकेशन का पता लगाने के बाद घेरा देकर धरदबोचा लिया। अयूब थाने का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ आयुध अधिनियम के अलावा हत्या का प्रयास, साजिश रचने सहित अन्य धाराओं के आरोपों में केस दर्ज है।

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×