Home News Business

सुल्ताना बनी पहली महिला उपसभापति, जाने और भी

Banswara
सुल्ताना बनी पहली महिला उपसभापति, जाने और भी
@HelloBanswara - Banswara -

बांसवाड़ा नगर परिषद में पहली बार उपसभापति के पद पर महिला चुनी गई है। सभापति के बाद कांग्रेस ने उपसभापति के पद पर भी बुधवार कब्जा जमा लिया। वार्ड 59 से पार्षद सुल्ताना उपसभापति बनी। सुल्ताना ने भाजपा की वार्ड 19 से पार्षद श्यामा राणा को 12 वोट से हरा दिया। कांग्रेस को बुधवार को झटका जरूर लगा, जब एक पार्षद ने कांग्रेस प्रत्याशी को वोट नहीं दिया। एक निर्दलीय के समर्थन के साथ कांग्रेस को कुल 37 सीटों का फायदा था, लेकिन मतदान में 36 वाेट ही मिले। सभापति के चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में गए दो निर्दलीयाें के वाेट भी भाजपा काे गए। इससे पहले भाजपा पार्षद अपने अपने वाहनों में सीधे सागवाड़िया से नगर परिषद पहुंचे और मतदान किया। इसके बाद कांग्रेसी पार्षद भी बस में सवार होकर सीधे रतलाम से बांसवाड़ा पहुुंचे। अंदर भाजपा का मतदान चलने के कारण कांग्रेसी पार्षदों को बस से नीचे नहीं उतरने दिया। भाजपा की मतदान प्रक्रिया होने के बाद कांग्रेसी पार्षदों ने उपसभापति के समर्थन में मतदान किया। मतदान के सीधे बाद मतगणना शुरू कर दी गई। जिसमें भाजपा की श्यामा को 24 और कांग्रेस की सुल्ताना को 36 वोट मिले। क्राॅस वोटिंग के डर से ही कांग्रेस के सभी पार्षदों की बाड़ेबंदी कर उन्हें करीब 9 दिन एक साथ रखा और प्रदेश के कई जिलों में भ्रमण भी कराया। जिसका फायदा सभापति के मतदान में भी हुआ। लेकिन उपसभापति के चुनाव में 1 वोट कम मिला। इसके पीछे वजह सामने आ रही है कि उपसभापति के लिए कांग्रेस से कई पुराने पार्षदों और पुराने कार्यकर्ताओं ने दावेदारी जताई थी। लेकिन पार्टी ने अपने पहले से तय एजेंडे के अनुसार मुस्लिम महिला को उपसभापति का नामांकन भराया। ऐसे में चर्चा है कि कांग्रेस के किसी बड़े चेहरे ने ही क्रॉस वोटिंग कर नाराजगी जाहिर की। सभापति जैनेंद्र त्रिवेदी ने बताया कि क्रॉस वोटिंग से कोई नुकसान की बात नहीं है। कल निर्दलीयों के साथ कुछ दूसरी पार्टी के लोगों ने भी पक्ष में वोट दिया था। ऐसे में हम जानकारी जुटाएंगे कि क्या कारण रहा की उपसभापति में हमें तीन वोट कम मिले। कांग्रेस में सभी एक साथ हैं अाैर कांग्रेस काे ही मतदान किया है। बुधवार को बाड़ेबंदी खत्म कर पार्षदों को मुक्त कर दिया गया है। अब सभी अपने-अपने घर गए।

15 साल से वागड़ धर्मशाला में हर रोज निशुल्क दे रहे 20 किलो सब्जी
महात्मा गांधी अस्पताल में संचालित वागड़ धर्मशाला में सुल्ताना का परिवार पिछले करीब 15 सालों से निशुल्क 20 किलो सब्जी राेजाना उपलब्ध करा रहा है। इससे जरुरतमंदों की मदद की जा रही है। उपसभापति बनने का श्रेय सुल्ताना ने इसी सेवा को दिया। एक सब्जी विक्रेता के तौर पर शहर में अपनी पहचान बनाने वाले सुल्तान के परिवार से दो सदस्य पार्षद रह चुके हैं। सुल्ताना के पति युसुफ की माता खातुन बी एक बार पार्षद रही वहीं उसने बाद सुल्ताना अब दूसरी बार जीतकर नगर परिषद पहुंची हैं। उपसभापति बनने के बाद जो खुशी साफ ताैर पर उनके चेहरे पर झलकी। अपनी खुशी जाहिर करते हुए सुल्ताना और उनके पति युसुफ ने बताया कि यह सब सेवाभाव के उद्देश्य से सार्थक हुआ है। निश्चित ही शहर की जनता की समस्याओं को दूर करना हमारा मकसद रहेगा।
 

परतापुर-गढ़ी में दाे निर्दलीयों में मुकाबला
क्राॅस वाेटिंग से कांग्रेस समर्थित पुनीत हारे, भाजपा समर्थित हिमांशु मेहता बने उपाध्यक्ष
परतापुर/गढ़ी | नगर पालिका परतापुर गढ़ी में उपाध्यक्ष पद के लिए बुधवार काे हुए मतदान में भाजपा समर्थित निर्दलीय हिमांशु मेहता निर्वाचित हुए। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी पुनीत दवे काे तीन मताें से पराजित िकया। हिमांशु काे 14 व पुनीत काे 11 मत िमले। एेसे में कांग्रेस खेमे की अाेर से एक वाेट क्राॅस हुअा है। इससे पूर्व सुबह दस बजे तक उपाध्यक्ष के लिए नामांकन पत्र जमा कराने के लिए निर्धारित समय दस बजे तक भाजपा समर्थित निर्दलीय हिमांशु मेहता व कांग्रेस से पुनीत दवे ने नामांकन पत्र पेश िकया। साढ़े ग्यारह बजे तक नामांकन पत्राें की जांच के बाद दाेनाें के अावेदन सही बताते हुए दाे बजे से साढ़े तीन बजे के बीच मतदान की घाेषणा की। मतदान का समय शुरू हाेने के कुछ समय बाद भाजपा के सभी 11 व उनकाे समर्थन दे रही निर्दलीय पार्षद गरिष्मा डामाेर काे साथ लेकर पहंुचे। इसके बाद कांग्रेस के अनवर ने मतदान िकया। इसके तत्काल बाद कांग्रेस के सभी पार्षदों ने अपनी समर्थक रूबीना बी के साथ पंहुच मतदान िकया।

शेयर करे

More news

Search
×