Home News Business

बांसवाड़ा में BJP-BAP का सीधा मुकाबला, कांग्रेस बिगाड़ेगी समीकरण:लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग शुरू; 22 लाख मतदाता करेंगे 8 प्रत्याशियों का फैसला

Banswara
बांसवाड़ा में BJP-BAP का सीधा मुकाबला, कांग्रेस बिगाड़ेगी समीकरण:लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग शुरू; 22 लाख मतदाता करेंगे 8 प्रत्याशियों का फैसला
@HelloBanswara - Banswara -
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए बांसवाड़ा- डूंगरपुर सीट पर मतदान शुरू हो गया है। यहां भाजपा और भारत आदिवासी पार्टी में सीधा मुकाबला है। कांग्रेस प्रत्याशी भी समीकरण बिगाड़ सकते हैं। बीएपी से राजकुमार रोत इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी हैं। भाजपा ने महेंद्रजीत सिंह मालवीया को मैदान में उतारा हैं। प्रचार में भाजपा और बीएपी ने पूरा दमखम लगाया था। महेंद्रजीत के समर्थन में यहां प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री भजनलाल सभाएं कर चुके हैं। इसके अलावा प्रचार के आखिरी दिन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद डोटासरा ने भी सभा की। बांसवाड़ा-डूंगरपुर सीट पर 8 प्रत्याशी मैदान हैं। कांग्रेस के सिंबल पर अरविंद डामोर भी मैदान में हैं।

बांसवाड़ा-डूंगरपुर लोकसभा क्षेत्र इनमें है मुकाबला

कांग्रेस ने बीएपी से गठबंधन कर लिया। इसके बावजूद कांग्रेस से अरविंद डामोर ने नाम वापस नहीं लिया। वे पार्टी के खिलाफ जाकर मैदान में उतरे हैं और पार्टी सिंबल पर ही चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में यह चुनाव रोचक बन गया है। कांग्रेस के प्रचारकों ने बीएपी पार्टी के प्रत्याशी को वोट देने की अपील की। इस सीट पर कुल मतदाता 22 लाख 607 हैं। पुरुष मतदान 11 लाख 11 हजार 37 हैं। महिला मतदाता 10 लाख 89 हजार 548 और ट्रांसजेंडर 22 हैं। बांसवाड़ा डूंगरपुर लोकसभा सीट पर कुल 2201 बूथ बनाए गए हैं। वोटिंग शाम 6 बजे तक होगी।



FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×