Home News Business

एमजी अस्पताल में 69 सफाईकर्मी, बिल लगाया 118 का, भुगतान रोका तो 4.83 लाख का नया बिल दिया

Banswara
एमजी अस्पताल में 69 सफाईकर्मी, बिल लगाया 118 का, भुगतान रोका तो 4.83 लाख का नया बिल दिया
@HelloBanswara - Banswara -

एमजी अस्पताल में सफाई का ठेका लेने वाली एनजीओ कंपनी नित्या इंटरप्राइजेज की गड़बड़ी सामने आई है। एनजीओ कंपनी नित्या इंटरप्राइजेज को अस्पताल में 118 सफाई कर्मचारी नियुक्त करने के लिए ठेका दिया गया था, लेकिन उन्होंने 69 कर्मचारी ही लगाए। इसी वजह से एमजी अस्पताल में गंदगी का आलम है।

अस्पताल प्रशासन के नोटिस और मौखिक आदेश के बावजूद एनजीओ ने सुधार नहीं किया। इसके बाद कलेक्टर ने भी सुधार करने के लिए तीन दिन का अल्टीमेटम दिया था, जिसे अब 15 दिन से ज्यादा का वक्त हो चुका है। इसके बावजूद कोई सुधार नहीं हुआ। वहीं अब एनजीओ ने 118 कर्मचारियों को भुगतान करने के लिए 8.28 लाख रुपए का बिल लगा दिया। लेकिन अस्पताल प्रशासन ने जांच-पड़ताल में पाया कि एनजीओ ने यहां तैनात कर्मचारी से दोगुने का बिल बनाकर भेजा है।

एमजी अस्पताल के पीएमओ डॉ. खुशपाल सिंह राठौड़ का कहना है कि एनजीओ को कहा कि जितने कर्मचारी तैनात है, उतने का ही भुगतान हो सकेगा। बताया जाता है कि सभी कर्मचारी एनजीओ कंपनी िनत्या इंटरप्राइजेज के है। गलती हो गई थी, बाद में सुधार कर बिल भेजा है: मैनेजर

"एनजीओ के एक कर्मचारियों की गलती के चलते 118 कर्मचारियों का भुगतान का बिल लगा दिया था। इसके बाद में सुधार कर 69 कर्मचारियों का बिल दिया गया है।"

तुषार, मैनेजर, िनत्या इंटरप्राइजेज

शेयर करे

More news

Search
×