Home News Business

जैविक खेती से जाेड़ने के लिए पंजीयन किया

Banswara
जैविक खेती से जाेड़ने के लिए पंजीयन किया
@HelloBanswara - Banswara -

कृषि विज्ञान केंद्र में मंगलवार काे जैविक खेती सिखाने के लिए गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के मुख्य वक्ता जैविक खेती के अग्रणी किसान भंवर सिंह पीलीबंगा ने किसानों को रासायनिक खेती से होने वाले नुकसान को बताया एवं साथ ही जैविक खेती अपनाने पर बल दिया।उन्होंने कहा की इस कार्य के लिए राजस्थान के सभी जिलों में जैविक खेती जागरुकता रैली का आयोजन कर रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संभागीय निदेशक एवं प्रभारी कृषि विज्ञान केन्द्र डाॅ. पी.के. रोकडिया ने जैविक खेती की विभिन्न सस्य क्रियाएं के बारे में जानकारी प्रदान की।

शेयर करे

More news

Search
×