Home News Business

भंडारिया क्षेत्र में चलने वाले एक जुआ घर पर छापा

Banswara
भंडारिया क्षेत्र में चलने वाले एक जुआ घर पर छापा
@HelloBanswara - Banswara -

बांसवाड़ा। राजस्थान पुलिस के डीजी के आदेश पर गठित की गई विशेष टीम ने बांसवाड़ा शहर के भंडारिया क्षेत्र में चलने वाले एक जुआ घर पर छापा मारकर ₹40000 जप्त किए हैं। साथ ही मौके से दो जुआरियों को गिरफ्तार करने के साथ 9 वाहन भी जप्त किए हैं। पुलिस कार्यवाही की भनक लगते ही 8 से 9 जुआरी मौके से भाग छूटे चुके भाग जंगल है इसलिए पकड़ में नहीं आ सके। पकड़े गए दोनों ज्वारी बांसवाड़ा शहर के रहने वाले हैं। आरोपियों में एक का नाम विनोद पुत्र विट्ठल है तो दूसरे का नाम मुकेश पुत्र शंकरलाल। दोनों बांसवाड़ा शहर की उपला भोइवाड़ा क्षेत्र के रहने वाले हैं। एसपी केसर सिंह शेखावत ने बताया कि कार्यवाही करने वाली टीम में एएसआई लक्ष्मण सिंह, अमर सिंह हेड कांस्टेबल, अब्दुल मुनाफ हेड कांस्टेबल, आबिद खान हेड कांस्टेबल, रमेशचंद कांस्टेबल, विट्ठल ड्राइवर और क्यूआरटी के सदस्य शामिल थे।

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×