Home News Business

आरसी व लाइसेंस नहीं मिलने से लोग परेशान

Banswara
आरसी व लाइसेंस नहीं मिलने से लोग परेशान
@HelloBanswara - Banswara -

परिवहन विभाग के एक महीने के आदेश के बाद भी जिले में लोगों को आरसी-लाइसेंस नहीं मिल रहे हैं। लोग लगातार डीटीओ ऑफिस के चक्कर लगाने को मजबूर हो रहे हैं।

जहां पहले डाक द्वारा आरसी और लाइसेंस पहुंचाने का फैसला लिया था, लेकिन डाक विभाग भी 6-6 महीने के बाद भी आरसी-लाइसेंस नहीं पहुंचाने के कारण ट्रांसपोर्ट कमिश्नर रवि जैन ने 24 नवंबर को एक आदेश जारी कर अफसरों को निर्देशित किया है कि जो भी व्यक्ति लाइसेंस और आरसी लेना चाह रहा हो उसे व्यक्तिगत भी दे दी जाए।

वाहन विक्रेता के यहां भी यह सुविधा उपलब्ध होगी। कमिश्नर जैन के आदेश के बावजूद कार्यालय में लोगों को आरसी-लाइसेंस नहीं मिलने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग के 2-2 महीने से ज्यादा का समय होने के बाद भी लाइसेंस नहीं मिल पा रहे हैं।

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×