Home News Business

कल से रात 8 से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू

Banswara
कल से रात 8 से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू
@HelloBanswara - Banswara -

बांसवाड़ा| राज्य सरकार ने शनिवार रात नई गाइड लाइन जारी की है। सोमवार सुबह से यह लागू होगी। इसमें नाइट कर्फ्यू में तीन घंटों की कमी की गई है। रात 8 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू जारी रहेगा। इसके अलावा वेक्सीनेशन लगाने वालों को तीन घंटे की अतिरिक्त छूट दी गई है। सभी सरकारी कार्यालयों का समय सुबह 9.30 से शाम 6 बजे का रहेगा। शादी समारोह को 1 जुलाई से अनुमति प्रदान की गई है,लेकिन शर्तों के साथ। मैरिज गार्डन, मैरिज हॉल एवं होटल परिसर आदि में शादी समारोह में अधिकतम 40 व्यक्ति सम्मिलित हो सकेंगे। जिनमें से 25 आयोजनकर्त्ता परिवार व अतिथि, 10 बेंड बजे वाले व पांच अन्य व्यक्ति हो सकते हैं। यह अनुमति शाम 4 बजे तक के लिए ही होगी। शादी समारोह की सूचना मैरिज पोर्टल पर देना आवश्यक होगा। लेकिन डीजे, बारात निकासी की अनुमति नहीं होगी।

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×