Home News Business

पारा 39 डिग्री पहुंचा, 29 से सक्रिय होगा नया विक्षोभ, गर्मी और बढ़ेगी

Banswara
पारा 39 डिग्री पहुंचा, 29 से सक्रिय होगा नया विक्षोभ, गर्मी और बढ़ेगी
@HelloBanswara - Banswara -

बांसवाड़ा| होली के बाद मंगलवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया। होली के बाद बढ़ कर पहली बार मार्च के अंतिम सप्ताह की शुरुआत में 39 डिग्री हो गया है। इन दिनों हवा की दिशा पश्चिम से उत्तर-पश्चिम की ओर बनी हुई है। वहीं हवा की रफ्तार 10 से 11 किलोमीटर प्रतिघंटा होने से दिन में तेज धूप के बावजूद गर्मी का असर कुछ कम है।

वहीं वातावरण में आर्द्रता 19 प्रतिशत रही। संभागीय कृषि अनुसंधान केंद्र बोरवट के संभागीय निदेशक डॉ.हरगिलास ने बताया कि 29 और 30 मार्च को नया पश्चिम विक्षोभ राज्य के पश्चिमी भाग में सक्रिय होगा, जिसका असर गुजरात की सीमा से सटे बांसवाड़ा-डूंगरपुर जिलों पर कम नजर आएगा।

शेयर करे

More news

Search
×