Home News Business

5 साल में विधायक कैलाश की संपत्ति दोगुनी बढ़कर 2.56 करोड़ हुई, पहली बार चुनाव लड़ रहे शंकरलाल की संपत्ति 79.97 लाख रु.

Banswara
5 साल में विधायक कैलाश की संपत्ति दोगुनी बढ़कर 2.56 करोड़ हुई, पहली बार चुनाव लड़ रहे शंकरलाल की संपत्ति 79.97 लाख रु.
@HelloBanswara - Banswara -

गढ़ी विधानसभा में भाजपा के कैलाशचंद्र और कांग्रेस से शंकरलाल ने भरा नामांकन बांसवाड़ा| गढ़ी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी कैलाशचंद्र मीणा और कांग्रेस प्रत्याशी शंकललाल चरपोटा ने नामांकन दाखिल किया। विधायक कैलाश की संपत्ति पांच साल में दोगुनी बढ़कर 2.56 करोड़ से ज्यादा हो चुकी है। साल 2018 तक कैलाश की कुल संपत्ति 1 करोड़ 42 लाख थी। नामाकंन के दौरान कैलाश के पास 3 लाख रुपए नकद थे। इसके अलावा परिवार के पास 16.20 लाख कीमत के 27 तोला सोने के जेबर है। कैलाश की दोनों पत्नियों के पास 10-10 तोला सोने और 3-3 किलो चांदी के जेवर हैं। इसके अलावा आवासीय भवन और कृषि की कुल 1 करोड़ 46 लाख रुपए की प्रोपर्टी है। अगर कर्ज की बात करें तो 15 लाख 44 हजार 721 रुपए हैं। वाहन में महिंद्रा की गाड़ी और जीप हैं। दूसरी ओर गढ़ी से फहली बार चुनाव लड़ रहे कांग्रेस प्रत्याशी शंकसलाल चरपोटा लखपति है। शंकरलाल की कुल संपत्ति 79 लाख 97 हजार से ज्यादा हैं। नामांकन के दौरान नकदी 1.50 लाख रुपए थी। जेवरात की बात करें तो इनके पास 5 तोला सोने के जेवर है जिसकी कीमत 3 लाख रुपए हैं। कहीं 2 किलो चांदी के जेवर हैं। वहीं कृषि भूमि और घर सहित कुल 61 लाख 38 हजार की प्रोपटी है। चरपोटा पर 3 लाख 35 हजार रुपए का कर्ज भी है। वाहनों में स्कार्पियों और एक मोटर साइकिल हैं।

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×