Home News Business

अमेरिका में सबसे लोकप्रिय भारतीय भाषा है हिंदी, इस वर्ष बढ़े आकंडे

Banswara
अमेरिका में सबसे लोकप्रिय भारतीय भाषा है हिंदी, इस वर्ष बढ़े आकंडे
@HelloBanswara - Banswara -

हिंदी अमेरिका में सबसे अधिक बोली जाने वाली भारतीय भाषा बनी हुई है, इसके बाद गुजराती, और तेलुगु हैं। 1 जुलाई 2018 तक 8.74 लाख वक्ताओं के साथ अमेरिका में हिंदी सबसे अधिक बोली जाने वाली भारतीय भाषा थी, जोकि 2017 के आंकड़ों में 1.3% की मामूली वृद्धि को दर्शाती है। आठ साल की अवधि में, 2010 के बाद से इस संख्या में 2.65 लाख यानी की  43.5% की वृद्धि हुई है।

हालांकि, प्रतिशत वृद्धि के मामले में, तेलुगु भाषी व्यक्तियों की संख्या अमेरिका में अन्य भारतीय भाषाओं के बोलने वालों से बहुत अधिक है। ये संख्या 2010 से 2018 के बीच 79.5 प्रतिशत बढ़ रही है। अमेरिकी सामुदायिक सर्वेक्षण (ACS) 2018 के लिए डेटा हाल ही में अमेरिकी जनगणना ब्यूरो द्वारा जारी किया गया है, जिसमें दिखाया गया है कि अमेरिका में 6.73 करोड़ निवासी, पांच वर्ष से अधिक आयु के (जिसमें मूल निवासी  कानूनी और अवैध अप्रवासी शामिल हैं,) व्यक्ति घर पर अंग्रेजी के अलावा अन्य भाषा बोलते हैं।

 

शेयर करे

More news

Search
×