Home News Business

हे राम! राष्ट्रपिता की प्रतिमा की ऐसी दशा

Banswara
हे राम! राष्ट्रपिता की प्रतिमा की ऐसी दशा
@HelloBanswara - Banswara -
  • महात्मा गांधी अस्पताल में प्रतिमा पर काई जमी, उतर रही पपड़ियां

बांसवाड़ा| तस्वीर जिले के सबसे बड़े महात्मा गांधी राजकीय अस्पताल की है। प्रवेश द्वार के ठीक सामने राष्ट्रपिता की प्रतिमा लगी है। प्रतिमा के चारों ओर फव्वारे भी हैं, लेकिन नियमित सफाई नहीं होने से प्रतिमा पर काई जम गई है और पपड़ियां उतरने लगी है। प्रतिमा को देखकर साफ पता चलता है कि कई दिनों से इसे साफ नहीं किया गया है। प्रतिमा के नीचे लिखा "हे राम' शब्द का रंग भी उड़ गया है।

इस संबंध में नर्सिंग अधीक्षक दीपक भट्ट से जब बात की तो उनका जवाब हैरान करने वाला था। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त को और 10 दिन पहले प्रतिमा की सफाई करवाई है। रोज सुबह एक घंटा फव्वारा चलाते हैं। तेल की पॉलिश भी करवाते हैं, जिससे प्रतिमा ज्यादा चमके। हालांकि नर्सिंग अधीक्षक के इस दावे से उलट प्रतिमा की दशा कुछ और ही स्थिति बयां करती नजर आ रही है।

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×