Home News Business

आम के पेड़ से लटका मिला शव: गुजरात जाने से पहले ससुराल रूका था, रात को साथ में खाया खाना

Banswara
आम के पेड़ से लटका मिला शव: गुजरात जाने से पहले ससुराल रूका था, रात को साथ में खाया खाना
@HelloBanswara - Banswara -

ससुराल गए युवक का शव 50 मीटर दूर आम के पेड़ से लटका मिला। युवक गुजरात जाने के लिए घर से निकला था, जो बीच रास्ते में सोमवार को ससुराल में रूक गया था। सुबह तड़के ससुर ने युवक का शव देखा, जिसकी सूचना पुलिस को दी। ससुराल के लोग युवक की मौत को सुसाइड बता रहे हैं। युवक का परिवार हत्या के बाद शव को पेड़ से टांगने की बात कह रहे हैं।

युवक के पिता का आरोप है कि युवक के सालों ने हत्या के बाद उसके शव को पेड़ से टांग दिया। फिलहाल पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है। वारदात के समय युवक अकेला ससुराल में था, जबकि उसकी पत्नी उसके घर थी। मामला बांसवाड़ा के खमेरा थाने का है।

मौका कार्रवाई करती हुई पुलिस।
मौका कार्रवाई करती हुई पुलिस।

ASI राजमल ने बताया कि शोभनिया थाना पीपलखूंट (प्रतापगढ़) निवासी कन्हैयालाल पुत्र नारायण निनामा का शव ससुराल में एक पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव उतरवाया। परिवार ने बताया कि कन्हैयालाल कामकाज को लेकर घर से गुजरात के लिए निकला था। गांव से करीब 8 KM दूर मार्ग में पड़ने वाले कानेड़ा थाना खमेरा में युवक का ससुराल है, जहां वह सोमवार को पहुंचा और रात में वहीं रूक गया। ससुराल के लोगों का कहना है कि सभी ने साथ में खाना खाया था। इसके बाद सब अपने कमरों में सोने चले गए थे। सुबह तड़के युवक के ससुर ने शव को पेड़ से लटका देखा। बता दें कि युवक पेशे से किसान और मजदूर है, जिसकी करीब 5 साल पहले शादी हुई थी। फिलहाल कोई लड़का-लड़की नहीं है।

घटना से शोक में डूबा परिवार।
घटना से शोक में डूबा परिवार।

हत्या के बाद लटकाया शव
दूसरी ओर कन्हैयालाल के पिता नारायण निनामा का आरोप है कि ससुराल में युवक के सालों ने हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया है। नारायण का आरोप है कि रात को खाना खाते समय हमला किया गया है। इधर, पुलिस के अनुसार मौके के साक्ष्य सुसाइड वाले मिले हैं। बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की असली वजह सामने आ जाएगी।

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×