Home News Business

नहर में बहता मिला ट्रैक्टर ड्राइवर की बॉडी :दो दिन से लापता था, पीहर थी पत्नी, 30 KM तक बह गया शव

Banswara
नहर में बहता मिला ट्रैक्टर ड्राइवर की बॉडी :दो दिन से लापता था, पीहर थी पत्नी, 30 KM तक बह गया शव
@HelloBanswara - Banswara -

नहर में युवक का शव देखकर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वह शनिवार शाम को खेत पर जाने के लिए निकला था। रात में घर नहीं लौटा तो परिवार ये सोचकर निश्चिंत था कि युवक उसकी पत्नी से मिलने के लिए ससुराल गया होगा, लेकिन पत्नी ने युवक के ससुराल होने से मना किया। इसके बाद परिवार ने युवक की तलाश तेज की, जिसका शव सोमवार सुबह कंठाव माही नहर में घर से करीब 30 KM दूर मिला। स्थानीय लोगों ने बहते हुए शव को रस्सी की मदद से रोक लिया। शव पानी में बुरी तरह से फूल चुका है। पुलिस के प्रयासों के बाद परिवार ने शव की शिनाख्त की। मामला घाटोल थाने का है।

मृतक अशोक निनामा।
मृतक अशोक निनामा।

दरअसल, सुबह ग्रामीणों ने रूंजिया गांव से गुजरती माही की कंठाव नहर में बहते हुए युवक का शव देखा। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। साथ ही रस्सी की मदद से शव को वहीं रोक लिया। बाद में शव की शिनाख्त कंठाव निवासी ट्रैक्टर ड्राइवर अशोक (26) पुत्र गौतम निनामा के तौर पर हुई। शव पानी में पड़े रहने से बिल्कुल गल चुका है। फिलहाल शव को मोर्चरी में शिफ्ट कराया गया। परिवार की ओर से किसी तरह की कोई आशंका फिलहाल नहीं जताई गई है। इससे पहले कार्रवाई के लिए थाने से HC वीरभद्र सिंह के साथ कांस्टेबल सीताराम मौके पर पहुंचे थे।

रूंजिया में इस जगह पर रस्सी से शव को रोका गया।
रूंजिया में इस जगह पर रस्सी से शव को रोका गया।

पीहर में थी पत्नी
HC वीरभद्र ने बताया कि मृतक शनिवार शाम को घर से खेतों पर जाने के लिए निकला था। वह देर रात तक घर नहीं आया। तब परिवार ने अशोक की चिंता नहीं की। अंदाजा लगाया कि वह पत्नी से मिलने के लिए उसके ससुराल चला गया होगा। लेकिन, रविवार को अशोक के ससुराल में नहीं होने की जानकारी मिली। इसके बाद उसके बड़े भाई और परिवार ने अशाेक की तलाश शुरू की। बता दें कि युवक कंठाव का रहने वाला है। वहीं से कंठाव नहर का उद्गम स्थल भी है।
4 महीने पहले बेटी की हुई थी मौत
ट्रैक्टर ड्राइवर के घर में चार माह के दौरान ये दूसरी मौत है। चार महीने पहले उसकी बेटी की मौत हुई थी। बेटी भी शादी के तीन साल बाद बड़ी मन्नतों से हुई थी। वह 8 महीने ही जीवित रही और उसकी मौत हो गई। करीब 4 साल पहले अशोक का बड़ेता निवासी सुगना के साथ विवाह हुआ था। अब अशोक के पीछे उसकी पत्नी अकेली हो गई है। अशोक का परिवार किसान है। घर में अशोक से बड़ा एक भाई और है।

कंटेंट : किशोर बुनकर (घाटोल)

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×