Home News Business

रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक बांसवाड़ा बाजार बंद, बाहर से आये ताे 15 दिन का हाेम क्वारेंटाइन जरूरी

Banswara
रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक बांसवाड़ा बाजार बंद,  बाहर से आये ताे 15 दिन का हाेम क्वारेंटाइन जरूरी
@HelloBanswara - Banswara -

बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण सरकार और प्रशासन ने लिया निर्णय


12 नए संक्रमितों सहित 10 दिन में 119 मिले
जिले में लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। वहीं कुशलगढ़ में एक बार फिर से नए मरीज बढ़ गए हैं। इसको देखते हुए सरकार ने 22 मार्च से रात 11 से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू लगाने की घोषणा की है। वहीं बांसवाड़ा शहर में रात 10 से सुबह 6 बजे तक बाजार बंद रहेंगे।

इधर, रविवार को 12 नए संक्रमण मिले। इसमें 4 कुशलगढ़ के हैं। बांसवाड़ा शहर के 7 और एक रैयाना गांव का 11 साल का बच्चा शामिल है। रिपोर्ट के अनुसार शहर में 40 साल का युवक, हाउसिंग बोर्ड में 50 और 59 साल के दो अधेड़, बाहुबली कॉलोनी में 8 साल की बच्ची, श्रीराम कॉलोनी में 55 साल का व्यक्ति, रातीतलाई में 52 साल की महिला,बाहुबली कॉलोनी में 61 साल का बुजुर्ग, रैयाना गांव में 11 साल का बच्चा, कुशलगढ़ के वार्ड 2 में 30 साल का युवक और 30 साल की महिला, वार्ड 1 में 64 और 45 साल की दो महिलाएं कोरोना संक्रमित मिले।

जिले में अब तक कुल संक्रमित 3015 हाे चुके हैं। गौरतलब है कि फरवरी में 101 केस आए थे, वहीं मार्च के 21 दिन में ही 218 कोरोना पॉजिटिव सामने आए। जिले बीते 10 दिनाें में 119 काेराेना के केस सामने अाए। जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह ने बांसवाड़ा शहर के बाजार रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक बंद रखे जाने संबंधी आदेश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण के बढ़ते केस को ध्यान में रखते हुए और आगामी त्योहार को भी ध्यान में रखते हुए स्वयं सेवी संस्थाओं और धर्म गुरुओं से विशेष रूप से चर्चा कर सहयोग की अपील की गई थी। जहां बांसवाड़ा नगर परिषद क्षेत्र के बाजारों की सभी दुकानें रात दस बजे से सुबह 6 बजे तक बंद रहेंगी।

बाहर से अाए ताे 15 दिन का हाेम क्वारेंटाइन जरूरी
इधर, मुख्यमंत्री के अादेश पर परिवहन विभाग ने भी अादेश जारी कर दिया है कि दूसरे राज्याें से अाने वाले हर यात्रियाें के लिए काेविड 19 का टेस्ट करने के बाद रिपाेर्ट निगेटिव हाेनी चाहिए। पाॅजिटिव काे प्रवेश नहीं मिलेगा। नियम की पालना नहीं करने वाले यात्रियाें काे अनिवार्य रुप से 15 दिनाें के संस्थागत क्वारेंटाइन से गुजरना हाेगा। डीटीअाे ने सभी अाॅल इंडिया बस अाॅपरेटराें काे अादेश जारी कर दिए है कि बुकिंग से पहले यह तय कर ले कि यात्री का अारटीपीसीअार निगेटिव हाे।

पिछले 10 दिन में आए कोरोना पॉजिटिव
21 मार्च - 12
20 मार्च - 20
19 मार्च - 13
18 मार्च - 10
17 मार्च - 15
16 मार्च - 6
15 मार्च - 15
14 मार्च - 12
13 मार्च - 7
12 मार्च - 9

सिर्फ कुशलगढ़ में 5 दिन में आए कोराेना पॉजिटिव
17 मार्च - 09
18 मार्च - 03
19 मार्च - 01
20 मार्च - 15
21 मार्च -04

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×