Home News Business

अष्टान्हिका पर्व आज दो मार्च से

Banswara
अष्टान्हिका पर्व आज दो मार्च से
@HelloBanswara - Banswara -

दशा हुमड़ दिगंबर जैन समाज के अष्टान्हिका पर्व आज 2 मार्च से प्रारम्भ होकर 9 मार्च पूर्णिमा पर्यंत जारी रहेंगे |

 फेडरेशन ऑफ़ हुमड़ जैन समाज के राजस्थान प्रोविंस चेयरमैन अजीत कोठिया ने बताया की पर्व के दौरान प्रतिदिन प्रातः मूलनायक का जलाभिषेक कर  पंचमेरू, चौबीस तीर्थंकर पूजा, देव शास्त्र गुरुपूजा, षोडषकारन पूजा पढ़ कर शांति पाठ किया जायेगा. इसी क्रम मे पार्श्वनाथ जिनालय डडूका मे 2 मार्च को द्वितीय वेदी के मूलनायक भगवान चन्द्रप्रभ स्वामी का मोक्ष कल्याणक निर्वाण दिवस के रुप मे मनाया जायेगा. समाज अध्यक्ष राकेश चंद्र शाह ने बताया की प्रातः मूलनायक के जलाभिषेक के बाद  चन्द्रप्रभ स्वामी को मुक्ति का प्रतीक निर्वाण लाडू चढ़ाया जायेगा. आयोजन में समाज के पञ्च, जैन युवा समिति एवं प्रभावना महिला मंडल की सदस्य हिस्सा लेंगी |

शेयर करे

More news

Search
×