Home News Business

सब्जियों के बीच गांजा की खेती करने पर गिरफ्तार

Banswara
सब्जियों के बीच गांजा की खेती करने पर गिरफ्तार
@HelloBanswara - Banswara -

कुशलगढ़| थाना क्षेत्र के कांचला गांव में कोठारिया वाले नाले के पास खेत में अवैध रूप से गांजा की खेती करने के आरोपी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि राणजी पिता नारेंग कटारा अपने कोठारिया वाले नाले के पास वाले खेत में अवैध रूप से गांजा की खेती कर रहा था। थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो खेत में भिंडी की सब्जी व फूलों के पौधे के साथ गांजा की फसल होना पाया। पुलिस द्वारा गांजे के पौधे को फल, फूल, पत्तियां, तने सहित उखाड़कर गिनती की गई तो कुल 332 अवैध हरे गीले गांजे के पौधे मिले। जिसका वजन वजन 59.620 किलोग्राम है। पौधों को जब्त कर अभियुक्त रणजी पिता नारसिंह कटारा को गिरफ्तार किया।

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×