Home News Business

हार के बाद का गुस्सा; अंधेरे की आड़ में उत्पातियों ने 2 वाहन जलाए, 30 उपद्रवी गिरफ्तार

Banswara
हार के बाद का गुस्सा; अंधेरे की आड़ में उत्पातियों ने 2 वाहन जलाए, 30 उपद्रवी गिरफ्तार
@HelloBanswara - Banswara -

घाटोल के कंठाव में शुक्रवार काे सरपंच का परिणाम जारी हाेने के बाद रात डेढ़ बजे माहौल गरमा गया। भीड़ की आड़ और अंधेरे का फायदा उठाकर करीब 200 उपद्रवी दरवाजा तोड़कर स्कूल परिसर में बने पोलिंग बूथ में घुस गए। उपद्रवियों ने जमकर पथराव किया और कमरे में छिपे पुलिसकर्मियों को भी पेट्रोमैक्स फैंककर जलाने की कोशिश की। उत्पातियों ने दाे वाहनों में भी अाग लगा दी। इत्तला पर घाटोल एसडीएम बिंदूबाला राजावत अाैर खमेरा थानाधिकारी चेलसिंह जाब्ता लेकर मौके पर पहुंचे और लाठियों से उत्पातियों को खदेड़ा। पथराव मेंे 2 हैड कांस्टेबल समेत कुल 7 जवान घायल हाे गए। शनिवार काे पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए 30 उत्पातियों काे गिरफ्तार कर लिया है। इसी प्रकार कुशलगढ़ में शुक्रवार रात कई जगह हंगामा अाैर पथराव हुआ। निश्नावट में रात 12:15 बजे परिणाम जारी हाेने के बाद पथराव हाे गया। वहीं कुशलापाड़ा में भी उत्पातियों ने पथराव किया। दाेनाें ही जगह पुलिस काे 12 बाेर पंप एयर एन से रिकाेचीट फायर करने पड़े। पुलिस ने दाेनाें ही मामलों में 8 उत्पातियों काे गिरफ्तार किया है। वहीं भीमपुरा में भी रात 10 बजे 10 अज्ञात जनाें ने बूथ पर पत्थर मारे। इधर, गढ़ी के चौपासाग में शुक्रवार रात डेढ़ बजे उपद्रवियों ने बूथ पर पत्थरबाजी की। जिसमें कांस्टेबल मनोहर को ज्यादा चोट आई है। इस मामले में मंगला, धुला, कालुसिंह, सुरेश सुथार, सुरेंद्रसिंह, कचरा, कुरीया, सजुदेवी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

कुशलगढ़ के निश्नावट, कुशलापाड़ा और गढ़ी के चौपासाग में मतदान दल पर पथराव
कंठाव बूथ पर शुक्रवार देर रात ताेड़फाेड़ की गई। पुलिस वाहनाें के शीशे फाेड़ दिए गए।
कंठाव बूथ पर शुक्रवार देर रात ताेड़फाेड़ की गई। पुलिस वाहनाें के शीशे फाेड़ दिए गए।

हमें जिंदा जलाकर ईवीएम चुराना चाहते थे उपद्रवी
बूथ पर दाे हैड कांस्टेबल अाैर 5 जवान तैनात थे। सुबह से मतदान शांतिपूर्ण चला। रात काे परिणाम जारी हाेने के बाद भीड़ में कुछ जने हंगामा करने लगे। सरपंच अाैर वार्ड पंचाें काे वाहनों से पहले ही घर छाेड़ अाए थे। रात की करीब एक बज चुके थे। मुंह पर कपड़ा अाैर शाेल अाेढ़े करीब 200 से ज्यादा जने स्कूल का मुख्य दरवाजा ताेड़कर भीतर घुस अाए अाैर पथराव शुरू कर दिया। अंधेरा था इसलिए हम खुद काे बचाने एक कमरे में चले गए। भीड़ में से अावाज अा रही थी कि इन्हें माराे अाैर जला डालाे। हमें जलाने के लिए पेट्राेमैक्स कमरे की अाेर फेंका। बदमाश हमें मारकर ईवीएम चुराना चाहते थे। कुछ ही देर में माहाैल शांत हाे गया। लेकिन जैसे ही सरपंच अाैर वार्ड पंच काे छाेड़ने गई गाड़ी लाैटी ताे उत्पाती वापस लाैटे अाैर पथराव कर दिया। उन्होंने बाहर माेबाइल पार्टी के एचएम से मारपीट की। दाे वाहन जला डाले। थाेड़ी देर बाद अाए पुलिस जाब्ते के बाद हमें बाहर निकाला गया। (जैसा कि पत्थरबाजी में घायल हुए जयपुर के सीअाईडी-सीबी के जवान सुरेंद्र शर्मा ने भास्कर काे बताया।)

हमलेे में सात पुलिसकर्मी घायल, अस्पताल में भर्ती
उपद्रवियाें से झड़प में अाैर पथराव से हैड कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार शर्मा अाैर सोमेश्वर के अलावा कांस्टेबल पप्पूसिंह मीना, अशाेक कुमार, सुरज, बुद्धराम अाैर जीअारपीएपफ के जवान सुभाषाचंद्र घायल हाे गए। थानाधिकारी चेलसिंह ने बताया कि सरकारी संपत्ति काे नुकसान पहुंचाने, चुनावी कार्य में बाधा पहुंचाने अाैर पुलिस कर्मियाें पर हमला करने पर 30 अाराेपियाें काे गिरफ्तार किया है। जिसमें कंठाव निवासी भेरा बुझ, अजीत बुझ, अनीता बुझ, रावजी बुझ, सुखलाल बुझ, धारजी बुझ, बरमा बुझ, अरविंद पुत्र शंभुलाल बुझ, अरिवंद पुत्र लालजी बुझ, लालजी बुझ, झांझोर निवासी गटू चरपोटा, सुनील बरोड़, मोहन बरोड़, लक्ष्मण बरोड़, महेश बरोड़, हरीश चरपोटा, श्रीपाल बुझ, कन्हैयालाल बरोड़, नटवरलाल कटारा, चंपालाल, गौतमलाल कटारा, कमिया कटारा, कचरू कटारा, अरविंद कटारा, बलोतो का खेड़ा निवासी मनोहर मईड़ा, सीमा कटारा, कालू कटारा, इंदिरा कटारा अाैर गौतम कटारा काे गिरफ्तार किया गया।
घाटाेल के कंठाव में शुक्रवार देत रात बूथ पर ताेड़फाेड़ अाैर पथराव में घायल पुलिसकर्मी।

शेयर करे

More news

Search
×