Home News Business

गांधी मूर्ति सर्कल पर 4.5 फीट की नई प्रतिमा लगाएंगे, पुरानी हटेगी

Banswara
गांधी मूर्ति सर्कल पर 4.5 फीट की नई प्रतिमा लगाएंगे, पुरानी हटेगी
@HelloBanswara - Banswara -

बांसवाड़ा गांधी मूर्ति चौराहे पर लगी महात्मा गांधी की पुरानी प्रतिमा हटाकर उसकी जगह अब 4.5 फीट बड़ी नई प्रतिमा लगाई जाएगी। नगर परिषद्‌ की साधारण सभा की बैठक में भी इसका प्रस्ताव लिया गया था। अब ब्लैक मार्बल की नई आकर्षक प्रतिमा स्थापित की जाएगी। सभापति जैनेंद्र त्रिवेदी ने बताया कि मोहन कॉलोनी चौराहे पर स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा स्थापित होगी। इसी श्रृंखला में साधारण सभा के निर्णय की पालना में गांधी मूर्ति चौराहे पर स्थित महात्मा गांधीजी की प्रतिमा जोकि वर्षों पूर्व स्थापित की गई, क्षतिग्रस्त होकर छोटी है इसे बदलने के साथ ही गांधी मूर्ति चौराहे का सौन्दर्यीकरण भी करवाया जा रहा है।

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×