Home News Business

सेवा निवृत्त डीएसपी श्रीधर जोशी की स्मृति में मनाया सहयोग व सम्मान दिवस

सेवा निवृत्त डीएसपी श्रीधर जोशी की स्मृति में मनाया सहयोग व सम्मान दिवस
@HelloBanswara - -

Banswara February 17, 2018 - मंदारेश्वर गौशाला में बीते कल सेवा निवृत्त डीएसपी स्व. श्रीधर जोशी की स्मृति में समारोह आयोजित किया गया|

यह कार्य्रक्रम वेद वेदांग संरक्षण समिति जयपुर और दिव्य श्रीनाथ नारायण, वैदिक ज्योतिष शिक्षण संस्थान की देखरेख में आयोजित किया गया| कार्यक्रम में पथमेड़ा गौशाला के संचालक संत गोविंद वल्लभ जि ने कहा की समपर्ण बिना कोई भी कार्यसिद्धि नहीं हो सकती| हमे अपने जीवन में सहयोग एवं समपर्ण का सूत्र अपनाना होगा| उन्होंव कहा की गौसेवा समिति गांव, तहसील एवं जिलास्तर पर बननी चाहिए| संत ने कहा की गाय और ब्राह्मण का कुल एक ही है| उन्होंने पूर्व पुलिस सेवा के अधिकारी स्व. श्रीधर जोशी को समर्पित व्यक्तित्व बताया|

इस समारोह में महंत रघुनाथ भारती महाराज व तलवाड़ा से आए गौसंत रघुवीरदास महाराज ने कहा की स्व. जोशी पुलिस महकमे में कार्य करते हुए सेवा के आदर्शो को ही जीवन का आधार बनाया| कार्यक्रम में संत उदयराम महाराज भी मोजूद रहे|

इस दौरान वेद पाठशाला के प. जयनारायण पंड्या ने बताया की त्रयंबकेशवर वेद पाठशाला संस्थान की आधार भूमि तैयार करते हुए स्व. श्रीधर जोशी के निर्देशन में इस वेद पाठशाला की सार्वजनिक प्रगति पर प्रकाश डाला और कहा की उनकी अनुशासन के प्रति आजीवन प्रतिबद्धता सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत रहे| इस मौके पर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन जोधपुर के 13वीं बार अध्यक्ष बने एडवोकेट रणजीत जो सही ने भी अपने विचार रखते हुवे आम जीवन में स्व. जोशी के कदमो पर समाज सेवा करने के कहा|

स्व. श्रीधर जोशी के पुत्र एडवोकेट विकास जोशी ने कहा की उनके पिता के सेवा के काम उनके लिए हमेशा प्रेरणादायी रहेंगे| साथ ही इन कार्यक्रम के दौरान समाज सेवा में विभिन्न क्षेत्र में अपने काम के माध्यम से सहयोग कर रहे नागरिको का सम्मान करते हुवे स्मृति चिन्ह भेंट किए गये| कार्यक्रम का संचालन भुवनमुकुंद पंड्या ने किया व संतो का स्वागत प. जयनारायण पंड्या ने किया|

शेयर करे

More news

Search
×