Home News Business

रमीला ने रचा इतिहास, कुशलगढ़ में पहली महीला विधायक आज निकलेगा विजय जुलुस

रमीला ने रचा इतिहास, कुशलगढ़ में पहली महीला विधायक आज निकलेगा विजय जुलुस
@HelloBanswara - -

Banswara December 16, 2018 - कुशलगढ़ उपखंड के पोटलिया की रमीला खड़िया पत्नी स्व. हुरतिंग खड़िया को कुशलगढ़ से विधानसभा चुनाव जीतकर पहली महिला विधायक होने का गौरव हासिल हुआ है। 61 साल के चुनावी इतिहास में रमीला पहली महिला हैं, जो निर्दलीय चुनाव लड़कर विधायक बनी हैं।

रमीला ने भाजपा के भीमाभाई डामोर को 18950 वोटाें से हराकर पहली महिला विधायक बनी हैं। हालांकि रमीला मूलरूप से कांग्रेस से जुड़ी हुई है, लेकिन कांग्रेस और लोजद के गठबंधन के कारण वे बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ी थी। इस चुनाव में प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से पूरी कांग्रेस ने उसका साथ दिया था। अब जयपुर विधानसभा में कुशलगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगी। 11 दिसंबर को चुनाव परिणाम आने के बाद वे जयपुर गई थी, जो शुक्रवार देररात वापस लौटी। रमीला के वापस आने पर शनिवार को मिलने और बधाई वालों को तांता लग गया। सैकड़ों लोगों ने उन्हें पुष्पाहार पहनाकर स्वागत किया। महिलाएं बड़ी आत्मीयता से रमीला के गले मिली। विधायक बनी रमीला भी महिलाओं के साथ नीचे फर्श पर बैठकर बातें करती नजर आई। 

रमीला को बधाई देने वालों में महिलाओं की संख्या अधिक थी। 

जयपुर से वापस आने के बाद उनके घर पर हुई सभा में रमीला खड़िया ने कहा कि कुशलगढ़ की जनता ने उन पर भरोसा जताकर समर्थन किया है। मैं जनता के भरोसो पर खरा उतरूंगी। 

साथ ही एक नेता नहीं सेवक बनकर जनता की सेवा करूंगी। कुशलगढ़ क्षेत्र के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ूंगी जनता के आशीर्वाद से विधायक बनी हूं। सेवा के माध्यम से कर्ज उतारेगी। क्षेत्र में किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा। उनके पास किसी भी काम के लिए आने वाले किसी भी व्यक्ति को निराश नहीं लौटना पड़ेगा। वे विधायक नहीं बल्कि विधानसभा क्षेत्र की सारी जनता ही विधायक है। विधायक बनने के बाद उनके रहन सहन और मेलमिलाप में कोई बदलाव नहीं होगा। रमीला विधायक बनने के बाद आज रविवार सुबह 11 बजे कुशलगढ़ के दशहरा मैदान से पूरे नगर में विजयी जुलूस निकालकर पीपली चौराहा पहुंचेगी, जहां आमसभा को संबोधित करेंगी। 

-db source

शेयर करे

More news

Search
×