Home News Business

आज आरती के बाद से बाबा गणपती की विदाई का आरम्भ, सर्व सनातन जागरण मंच की विशेष प्रबंधन सेवाऐ इस आयोजन में

आज आरती के बाद से बाबा गणपती की विदाई का आरम्भ, सर्व सनातन जागरण मंच की विशेष प्रबंधन सेवाऐ इस आयोजन में
@HelloBanswara - -

Banswara September 22, 2018 - पिछले आठ दिनो से चल रहे देश भर में गणेशोत्सव के आज नोवें दिन महाआरती व आयोजित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के बाद से बाबा गणपती की विदाई का आरम्भ होगा |

अपने शहर बांसवाडा में सेकड़ों पांडालो में विराजीत भगवान गणेश को आज नाना प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाकर विदाई दी जाएगी | आरती के बाद युवा अपने हाथो में धर्मध्वजा लहराते हुवे ढोल की थाप पर नगर में विसर्जन यात्रा का निमन्त्रण रूपी जुलुस निकालेंगे | कल अनंत चतुर्दशी के दिन सुबह से विशेष मुहर्त में देवाधीदेव गणपती की प्रतिमाओं को पालकी रूपी वाहनों में विराजीत कर शहर में मुख्य मार्गो से विशाल धर्मजन समूह के साथ अनंत चतुर्दशी यात्रा निकाली जायेगी |

इस यात्रा का रुट विराजीत पांडालो से पालारोड़, नई आबादी, जवाहर पुल, कुशलबाग, सुचना केंद्र, पुराना बस स्टेंड, गांधी मूर्ति, चन्द्रपोल दरवाजा, पिपली चौक, आजाद चौक, डेगली माता, कंधारवाडी, किशनपोल दरवाजा, नया बस स्टेंड, जीपीओ सर्कल, एसपी चौराहा होते हुवे डायलाव तालाब निर्धारित है | डायलाब तालाब में भगवान गणपति की प्रतिमाओं को विसर्जित किया जाएगा 
सुबह शुभ मुहर्त से आरम्भ घरो में विराजीत छोटी प्रतिमाओं से आरम्भ होने वाला यह विसर्जन अनुष्ठान दोपहर से शाम व रात 11 बजे तक अनवरत चलता है |

शहर में सर्व सनातन जागरण मंच ने इस गणेश उत्सव से नशामुक्त हर आयोजन का आघाज कर सामाजीक सरोकार के काम को आरम्भ किया था | पिछले 15 दिनों से इस मंच के कार्यकर्ताओं द्वारा पांडालो व आयोजनों में जाकर नशामुक्त धार्मिक आयोजन का संदेश देकर निवेदन कीया हैं | मंच के इस सकारात्मक प्रयास से परिणाम हमारे सामने है की पिछले 2 दिन पहले निकले देव झूलनी ग्यारस रामरवाडी के आयोजन व अखाड़ो के प्रदर्शन दौरान करीब 90% नशामुक्त यह धार्मिक आयोजन सफल हुआ |

कल के गणपती विसर्जन महाजुलूस में सर्व सनातन जागरण मंच अपनी विशेष प्रबंधन सेवाओं की तैयारी कर रहा हैं जिससे आयोजन सरल व सुगमता पूर्वक किया जा सके | इस सकारात्मक आयोजन को देख कर हमारी आने वाली पीढ़ी सनातनी धार्मिक आयोजन की महत्वता को समझे और महिलाए व बुजुर्ग अधिक से अधिक इन आयोजन में अपनी हिस्सेदारी निभाये |

2024 Fun Festiva
शेयर करे

More news

Search
×