Home News Business

प्रवासियों काे क्वारेंटाइन सेंटर ले जा रहे जाब्ते पर पथराव, एक जवान चाेटिल, 8 गिरफ्तार

Banswara
प्रवासियों काे क्वारेंटाइन सेंटर ले जा रहे जाब्ते पर पथराव, एक जवान चाेटिल, 8 गिरफ्तार
@HelloBanswara - Banswara -

कूपड़ा की चित्रा डूंगरी स्थित जवाहर नवाेदय आवासीय स्कूल द्वितीय में बनाए क्वारेंटाइन सेंटर पर रविवार शाम प्रवासी काे लेकर अाई प्रशासनिक टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। जिससे एक कांस्टेबल चाेटिल हा़े गया। वहीं पुलिस जीप के कांच फूट गए। गुस्साए लाेगाें ने तहसीलदार बृजेश अग्रवाल अाैर जाब्ते के साथ भी धक्का-मुक्की की।

बाद में अतिरिक्त पुलिस जाब्ता माैके पर पहुंचा अाैर भीड़ काे तीतर-बीतर कर रास्ता खाेला। पुलिस ने माैके से 8 उत्पातियों काे भी गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि कुछ उत्पातियों ने ग्रामीणों काे भ्रमित किया कि प्रशासन यहां सेंटर बनाकर काेराेना संक्रमितों काे रखेगी। इसी डर से ग्रामीणों ने क्वारेंटाइन सेंटर का विरोध किया। शाम काे नगर परिषद के अारअाई देवेंद्रसिंह जाब्ते के साथ क्वारेंटाइन सेंटर के लिए अा रहे थे। यादव बस्ती से पहले दाे जगह रास्ता बंद दिखा। माैके पर कुछ ग्रामीण भी खड़े थे। ग्रामीणों ने सेंटर खाेलने का विरोध किया ताे अारअाई से समझाइश की, लेकिन नहीं माने। इस पर उन्होंने अपनी गाड़ी पीछे की अाैर मुख्य मार्ग पर अाकर एसडीएम अाैर तहसीलदार काे इत्तला दी। थाेड़ी ही देर में तहसीलदार पूना से अाए प्रवासी काे काेतवाली पुलिस के जाब्ते के साथ लेकर पहुंचे, जहां स्थानीय वार्ड मैंबर के पिता रामलाल यादव अाैर गाडिया लौहार जगदीश अाैर उसका बेटा शायर 30 से 40 लाेगाें काे लेकर खड़े थे। ग्रामीणों ने काेराेना संक्रमण फैलने का खतरा बताते हुए क्वारेंटाइन सेंटर का विरोध किया। जिस पर तहसीलदार ने समझाइश की, लेकिन तभी भीड़ आक्रोशित हा़े गई अाैर पथराव शुरू कर दिया। इससे कांस्टेबल सुनील के बाएं कान के पास पत्थर लगने से चाेटिल हा़े गया। वहीं जीप के कांच फूट गए। इत्तला पर सदर थानाधिकारी अाैर क्यूआरटी का दल माैके पर पहुंचा अाैर रास्ता खुलवाया। माैके से अाठ उत्पातियों काे भी शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया।

इन्हें किया गया गिरफ्तार: चित्राडूंगरी निवासी रामलाल यादव, सुनील यादव, लाला यादव, शंकर यादव, चेतन यादव, भूंगड़ा निवासी दिनेश यादव, घाटोल निवासी मुकेश यादव, नरेश यादव काे मौके से गिरफ्तार किया गया है। इनके अलावा रामलाल यादव, सुनील यादव, लाला यादव, शंकर यादव, चेतन यादव, दिनेश यादव, मुकेश यादव, नरेश यादव, जगदीश गाडियालाेहार, सायर गाडिया लाेहार, हरिया, लालजी गाडिया लौहार समेत 40 से 50 अज्ञात जनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

11 नामजद, 30 से ज्यादा के खिलाफ केस दर्ज
मामले में तहसीलदार की अाेर से दी गई रिपोर्ट अाधार पर 8 काे माैके ही गिरफ्तार कर लिया। जबकि 11 नामजद अाैर 30 से ज्यादा अज्ञात के खिलाफ अापदा प्रबंधन अधिनियम, राजकार्य में बाधा, सरकारी संपत्ति काे नुकसान पहुंचाना, बलवा सरीखे गंभीर अपराध प्रकृति की धाराओं में केस दर्ज किया है। बाबूलाल मुरारिया, सदर, सीअाई

पहले रास्ता बंद किया, फिर पत्थर मारे
जवाहर नवाेदय में क्वारेंटाइन सेंटारों पर शाम को इसमें प्रवासियों काे क्वारेंटाइन करने ठहराया जाना था। शाम 5 बजे जब में वापस पहुंचा इसकी व्यवस्था देखने ताे रास्ता बंद था। तहसीलदार अाैर एसडीएम काे सूचना दी। तहसीलदार पहुंचे ताे लाेगाें ने पथराव किया अाैर हमें काम करने नहीं दिया। देवेंद्र पालसिंह, अारअाई, नगर परिषद

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×