वागड़-कांठल के हैडकांस्टेबलों का एएसआई के लिए साक्षात्कार आज
बांसवाड़ा| कांस्टेबल से एएसआई चयन के लिए दौड़ और आउटडोर रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन में होगा। एसपी केसर सिंह शेखावत ने बताया कि लिखित परीक्षा पहले हो चुकी है। अब योग्यात्मक एवं साक्षात्कार परीक्षा होगी। जिसमें बांसवाड़ा और प्रतापगढ़ से चयनित हैड कांस्टेबल भाग लेंगे। बांसवाड़ा से संभवतया 21 हैड कांस्टेबल प्रतिभागी है। आईजी बिनीता ठाकुर भी शनिवार देरशाम बांसवाड़ा पहुंची। इन कांस्टेबलाें की सुबह 6 बजे तलवाड़ा हवाईपटट्ी पर दौड़ होगी।