Home News Business

जंगल में घुसे 15 शिकारियों ने वनरक्षक को लाठियों से पीटा

Banswara
जंगल में घुसे 15 शिकारियों ने वनरक्षक को लाठियों से पीटा
@HelloBanswara - Banswara -

छोटी सरवन नाके के सरवन डेरी जंगल में बुधवार दोपहर शिकारियों ने एक वनरक्षक पर लट्ठ से हमला कर घायल कर दिया। हमले में घायल 25 वर्षीय वनरक्षक राकेश वडेरी को एमजी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

वनरक्षक की रिपोर्ट पर 10-15 शिकारियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। घायल वनरक्षक राकेश ने बताया कि वह छोटी सरवन नाके में रोजाना की तरह दोपहर में गश्त कर रहा था। तभी सूचना मिली कि सरवन डेरी जंगल में कुछ शिकारी घुसकर खरगोश का शिकार करने की फिराक में हैं। इस पर वन सुरक्षा समिति के सदस्य दलजी, कैटल गार्ड रमेश और चौकीदार रकमेश्वर को सूचना दी और मौके पर पहुंचा। शिकारियों काे ढूंढ रहे थाे तभी 10 जने हाथों में लट्ठ लिए दिखाई दिए। सभी से जंगल से बाहर जाने की समझाइश की तो लट्ठ से हमला कर दिया। शिकारियों ने ताबड़तोड़ वनरक्षक पर लट्ठ से सिर और पीठ पर हमला कर दिया। उस वक्त चौकीदार और कैटलगार्ड कुछ दूरी पर थे। चिल्लाने की आवाज सुनकर वह मौके की तरफ दौड़े। इस पर शिकारी वहां से भाग छूटे। सिर में चोट लगने से वनरक्षक गश खाकर गिर पड़ा। जिसे साथियों की मदद से अस्पताल ले जाया गया। क्षेत्रीय वन अधिकारी घनश्याम सिंह सिसोदिया ने बताया कि आड़ीभीत निवासी प्रेम डिांडोर, मुकेश, एलिया, छपनिया, खेतान, अंता, सुभांषु, कालु और अन्य के खिलाफ राजकार्य में बाधा डालने, अवैध रूप से वनक्षेत्र में शिकार करने और वनरक्षक पर जानलेवा हमलों करने के आरोप में आंबापुरा थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है।

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×