विश्व रक्तदाता दिवस पर पुलिस प्रशासन ने किया रक्तदान
Banswara June 15, 2018 आम जन में विश्वास और अपराधियों में भय... इसके साथ ही एक नया नारा जुड़ गया, आम जनता की जरूरत, पुलिस का सहयोग।
विश्व रक्तदाता दिवस पर पुलिस प्रशासन ने रक्तदान करके एक अनुकरणीय कार्य किया। हमारे शहर की पुलिस हमेशा जनता के लिए कार्य करती है, पुलिस प्रशासन ने इसे फिर से सिद्ध किया है। वृत निरीक्षक शैतान सिंह के नेतृत्व में 17 यूनिट रक्तदान किया गया।