Home News Business

माही बैकवाटर में बसे कई घर टापू में हुए तब्दील, नाव से करते आना जाना

माही बैकवाटर में बसे कई घर टापू में हुए तब्दील, नाव से करते आना जाना
@HelloBanswara - -

किशन सेन

बाँसवाड़ा माही बैकवाटर में बसे 5 से 7 घर इन दिनों टापू में तब्दील हो गए है। दर्शल  मध्यप्रदेश से भारी बारिश के चलते माही बांध में पानी की क्षमता अधिक होने के कारण माही बैकवाटर में बसे लोगो के कई घर पानी के चलते अब टापू  बन गए है। इन घरों के लोग घर के चारो ओर पानी होने के कारण जरूरी कार्य के लिए नाव से आना जाना करना पड़ता है। वही अगर अचानक मध्यप्रदेश से ज्यादा पानी की आवक हुई तो इन घरो में कभी भी पानी घुस सकता है।कभी भी  हादसे के शिकार हो सकते है। 
  

 

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×