Home News Business

महिला दिवस पर सम्मान कार्यक्रम

महिला दिवस पर सम्मान कार्यक्रम
@HelloBanswara - -

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शुक्रवार को केयर ऑफ पुलिस सेक्रिफाइज कॉप्स की ओर से महिलाओं की सुरक्षा के लिए तैनात महिला विंग सदस्यों समेत शहर की गणमान्य 31 महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। कॉप्स के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश पाठक ने बताया कि यह कार्यक्रम ज्योति बा फुले छात्रावास पुलिस लाइन बांसवाड़ा में शाम 5 बजे होगा। समारोह की मुख्य अतिथि एसपी तेजस्विनी गौतम होंगी। 

इधर, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर शुक्रवार सुबह साढ़े नौ बजे जानामेड़ी स्थित महिला अधिकारिता, महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय परिसर जानामेड़ी में कार्यक्रम होगा। यह जानकारी उपनिदेशक पार्वती कटारा ने दी। 

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×