Home News Business

210 ग्रामीणों ने 80 दिन में खोदे 25000 गड्‌ढे़

Banswara
210 ग्रामीणों ने 80 दिन में खोदे 25000 गड्‌ढे़
@HelloBanswara - Banswara -

सरवन डेरी वन क्षेत्र में सूखी पहाड़ियों पर पौधे लगाने के लिए मानसून से पहले गड़्ढे खोदकर की गई तैयारी।

बांसवाड़ा| काेराेना की दूसरी लहर में कई लोगों की ऑक्सीजन कमी से मौत हो गई। तब लोगों को प्रकृति की अहमियत समझ आई। इसी को ध्यान में रखकर शहर से 28 किमी दूर सरवन डेरी क्षेत्र में पहला कुदरती ऑक्सीजन प्लांट (हब) तैयार किया जा रहा है। वन विभाग और 5 गांवों के 210 लोगों ने मिलकर 80 दिन में 200 फीट ऊंची सूखी पहाड़ियाें पर 25000 गड्ढे खोद दिए। पहली बारिश के बाद यहां पाैधे लगाएंगे। डीसीएफ हरिकिशन सारस्वत ने बताया कि वनपाल शकील अहमद, वनरक्षक राकेश वडेरी, केटल गार्ड रमेश का सहयोग रहा।

{पहली बारिश के बाद लगाएंगे पौधे

बांस, अांवला, खैर, अर्जुन, जामून, बैर, नींबू आदि प्रजातियों के पौधे लगाएंगे।
(जैसा सहायक वनपाल इंद्रपाल शर्मा ने बताया।)

प्रदेश में पहली बार 200 फीट ऊंचाई पर तैयार हो रहा कुदरती ऑक्सीजन प्लांट
10,000 ट्रैंच
25000 गड्‌ढ़े
1500 हैक्टेयर जमीन

{ 15 मार्च काे काम शुरू और 2 जून काे पूरा।
{ मानसून के बाद भी पौधों को पानी मिलता रहे इसलिए गड्‌ढ़ों के बीच-बीच में ट्रैंच बनाए हैं।
{एक गड्‌ढे की गहराई डेढ़ फीट है।
15 प्रजातियों के पौधे लगाए जाएंगे

कंटेंट : प्रिंयक भट्‌ट, फोटो : नीतेश भावसार/यश सराफ

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×