Home News Business

खलिहान में पड़ी 10 ट्रॉली घास व मक्का जलाई, 12 लोग नामजद

Banswara
खलिहान में पड़ी 10 ट्रॉली घास व मक्का जलाई, 12 लोग नामजद
@HelloBanswara - Banswara -

आनंदपुरी थाना क्षेत्र के ढनकु गांव मंे खलिहान में पड़ी घास और मक्का की फसल जलाने के मामले में पुलिस ने 12 लोगों को नामजद किया है। लोभीलाल ने जीवन/लसुड़ा, दिनेश/रामुड़ा, मेघराज/रामुड़ा, लसुड़ा/धीरजी, नवला/लसुड़ा, टीना/नवलदास, राहुल/जीवनलाल, मुकेश/कावला, पिंटू/कावला, कावला/धीरजी, रामुड़ा/धीरजी, नाथी/लसुड़ा के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दी है।

इसमें बताया कि 19 नवंबर की रात 8 बजे आरोपियों ने खलिहान में पड़ी घास व मक्का की फसल में केरोसिन डालकर आग लगा दी, जिससे 12 ट्रॉली घास व भुट्‌टों सहित मक्का की कटी फसल जलकर राख हो गई। खलिहान में पड़ी घास व मक्का की फसल जलते देखकर लोभीलाल िचल्लाया तो गीता, देवली, अरविंद समेत अन्य लोग दौड़कर तो आरोपी भाग गए। आरोपी ने खलिहान में आग लगाने से पहले बैठकर शराब पी रहे थे। आरोपियों ने धमकी दी कि पुलिस में रिपोर्ट दी तो जान से मार देंगे। घटना को लेकर लोभीलाल के बेटे ने पुलिस कंट्रोल रूम बांसवाड़ा में फोन कर जानकारी दी। थाने से पुलिस पहुंची उस समय भी खलिहान में आग लग रही थी। घटना में करीब 70 हजार रुपए का चारा व मक्का की फसल जलकर राख हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×