Home News Business

राशन डीलर्स ने किया कल से हड़ताल करने का ऐलान

Banswara
राशन डीलर्स ने किया कल से हड़ताल करने का ऐलान
@HelloBanswara - Banswara -

मुख्यालय पर देंगे धरना, गेहूं वितरण रखेंगे बंद

बांसवाड़ा| राजस्थान राशन डीलर्स संघर्ष समिति की ओर से 6 अप्रैल से हड़ताल का ऐलान किया गया है, जिसके तहत बुधवार को प्रदेशभर में राशन वितरण बंद रहेगा। साथ ही जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा। समिति के जिला संयोजक विनोद गौतम ने बताया कि बुधवार सुबह 11 बजे जिले के सभी राशन डीलर्स उपाध्याय पार्क में 2 बजे तक धरना देंगे। इसके बाद कलेक्टर को ज्ञापन दिया जाएगा। लम्बे समय से राशन डीलर्स 10 सूत्रीय मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। इस दौरान जिलाध्यक्ष लक्ष्मण कलाल, ग्रामीण जिला अध्यक्ष शंभुलाल मीणा, जिला उपाध्यक्ष भगवत सिंह, शंकरलाल, मोहनलाल, हेमंत शर्मा, गौरव शर्मा शामिल हुए।

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×