Home News Business

प्रतापगढ़ : राघवेंद्र सिंह को मंडल अध्यक्ष बनाने पर अम्बिका बाणेश्वरी संस्थान और करणी सेना ने किया स्वागत

Pratapgarh
प्रतापगढ़ : राघवेंद्र सिंह को मंडल अध्यक्ष बनाने पर अम्बिका बाणेश्वरी संस्थान और  करणी सेना ने किया स्वागत
@HelloBanswara - Pratapgarh -

प्रतापगढ़। अंबिका बाणेश्वरी विकास संस्थान प्रतापगढ़ और राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना प्रतापगढ़ की और से राघवेंद्रसिंह सिसोदिया बिलेसरी को भारतीय जनता पार्टी के ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान अंबिका बाणेश्वरी विकास संस्थान के अध्यक्ष दिग्विजयसिंह राणावत द्वारा साफा और माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस मौके पर संस्थान के सभी पदाधिकारी गण द्वारा राघवेंद्र सिंह का माल्यार्पण के साथ स्वागत किया गया। स्वागत के दौरान दिग्विजय सिंह कुलथाना, राजेंद्र सिंह बिलेसरी, राजेंद्र सिंह मंडावरा ,कमलसिंह लालपुरा, तेजपाल सिंह अंबावली, समुंदर सिंह जेलदा ,जितेंद्र सिंह, कुबेरसिंह मौजूद रहे। 

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×