Home News Business

पालोदा में मोर का शिकार, महिलाओं ने टोका तो मरा छोड़कर भागे बदमाश

Banswara
पालोदा में मोर का शिकार, महिलाओं ने टोका तो मरा छोड़कर भागे बदमाश
@HelloBanswara - Banswara -

    पालोदा क्षेत्र में राष्ट्रीय पक्षी मोर के शिकार का मामला सामने आया है। शनिवार को पालोदा क्षेत्र की नहर कॉलोनी में तीन बदमाश बाइक पर आए और मोर को मारने के बाद ले जाने की तैयारी में थे कि कुछ महिलाओं ने उन्हें देख लिया। इस पर बदमाश मौके से भाग निकले। दरअसल, नहर कॉलोनी में ठंडक रहती है, जिससे निकटवर्ती क्षेत्र से मोर यहां आते हैं। शनिवार को एक मोर का बदमाशों ने शिकार किया और उठाकर बाइक पर ले जाने की जुगत में थे। इस दौरान ऑटो से कुछ महिलाएं गांव की ओर आ रही थी, जिन्होंने बदमाशों को टोका तो मोर को मरा छोड़कर भाग गए। इसके बाद ग्रामीणों ने मोर का अंतिम संस्कार किया। घाटोल डिप्टी कैलाश चंद्र बोरीवाल ने बताया कि लोहारिया थाने के कांस्टेबल कैलाश चंद्र को मामले की जानकारी लेने को कहा गया।

    FunFestival2024
    शेयर करे

    More news

    Search
    ×