Home News Business

पैंथर ने बछड़े का किया शिकार 15 फीट ऊपर पेड़ पर छोड़ा शव

Banswara
पैंथर ने बछड़े का किया शिकार 15 फीट ऊपर पेड़ पर छोड़ा शव
@HelloBanswara - Banswara -

नवागांव| ग्राम पंचायत गणाऊ वननाका क्षेत्र के भाेजियाकला में बुधवार रात को एक पैंथर ने गाय के बछड़े का शिकार कर लिया। इसके बाद उस शिकार को पास ही एक नीम के पेड़ पर 15 फीट ऊपर चढ़कर एक मोटी डाल पर रख दिया। गुरुवार को दिनभर गाय का मरा हुआ बछड़ा उस पेड़ पर नजर आया। इससे यह आशंका जताई जा रही है कि पैंथर रात को आकर इसे खाएगा। भोजियाकला के कचरूलाल ने बताया कि प्रभुलाल के घर के पास बुधवार की रात को पैंथर ने एक गाय के बछड़े का शिकार कर उसे नीम के पेड़ पर करीब 15 फीट ऊपर ले जाकर लटका दिया। सुबह आसपास के रहने वालों ने पेड़ पर बछड़े को देखा। हालांकि यह बछड़ा किसका है, यह पता नहीं चल पाया। इस बारे में वनपाल फरीदुल्लाह खान ने बताया कि उन्हें किसी प्रकार की सूचना नहीं मिली है, सुबह जाकर पता लगाऊंगा।

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×