Home News Business

रात को बाड़े में बंधी 6 बकरियां और दो बकरों का पैंथर ने किया शिकार

Banswara
रात को बाड़े में बंधी 6 बकरियां और दो बकरों का पैंथर ने किया शिकार
@HelloBanswara - Banswara -

दानपुर वन रेंज के छलियावाड़ गांव में मंगलवार रात को घर के पास बाड़े में बंधी बकरियों और बकरों का शिकार करते हुए एक बकरे को उठाकर ही ले गया। घटना की जानकारी के बाद दानपुर थाना पुलिस, वन विभाव के अधिकारी और चिकित्सकों की टीम मौके पर पहुंची मृत मवेशियों का पोस्टमार्टम कर उन्हें दफनाया। पीड़ित महिला ने दानपुर थाने में घटना को लेकर रिपोर्ट दर्ज करवाई। थाना पुलिस के अनुसार छलियावाड़ निवासी काली पत्नी गोपाल मईड़ा ने रिपोर्ट में बताया कि उसका घर गांव की टेकरी पर है। घर के पास एक बाड़े में उसकी 6 बकरियां और 2 बकरे बंधे हुए थे। मंगलवार रात को गांव में ही एक परिवार के सामाजिक नोतरा कार्यक्रम था। इसलिए सभी परिजन वहां गए थे। कार्यक्रम खत्म होने पर देर रात घर वापस आने पर बाड़े में देखा तो 6 बकरियां और एक बकरा मृत अवस्था में मिले वहीं एक बकरा वहां से गायब मिला। बाद पता चला कि पैंथर ने शिकार किया है। सुबह घटना जानकारी मिलने और दानपुर थानाधिकारी भगवतीलाल पालीवाल, वन विभाग के अधिकारी व पशु चिकित्सक की टीम मौके पर पहुंची।

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×