Home News Business

परमाणु प्रोजेक्ट में स्थानीय प्रतिभाओं काे रोजगार मिल सकेगा

Banswara
परमाणु प्रोजेक्ट में स्थानीय प्रतिभाओं काे रोजगार मिल सकेगा
@HelloBanswara - Banswara -

 परमाणु प्रोजेक्ट में इंजीनियरिंग के 800 विशेषज्ञों सहित 1200 दक्ष कार्मिकों की आवश्यकता हाेगी

अाने वाले समय में बांसवाड़ा में अाठ साै से अधिक डिग्री और डिप्लोमाधारी इंजीनियरों की जरूरत हाेगी। इनके अलावा टेक्निकल स्टाफ सहित हर क्षेत्र के कार्मिकों की भी भर्ती हाेगी। जिनकी कुल संख्या बारह साै तक हाे सकती है। माही बांसवाड़ा राजस्थान एटॉमिक पावर प्रोजेक्ट में तकनीकी रूप से दक्ष इन लाेगाें की सेवाएं ली जाएगी। यह केंद्र सरकार का प्रोजेक्ट है, जिसमें किसी तरह का काेई रिजर्वेशन नहीं हाेता है। स्थानीय प्रतिभाओं काे इस प्रोजेक्ट में भर्ती का अवसर मिल सके। इसके लिए आवश्यक है यहां के पॉलिटेक्निक व अन्य डिप्लोमा संस्थानों में अध्ययनरत विद्यार्थियों काे काफी अच्छी तरह प्रशिक्षित किया जाए। उन्हें टेक्निकल एक्सपर्ट बनाया जाए। तभी बांसवाड़ा में इस प्रोजेक्ट की सार्थकता पूरी हाेगी। स्थानीय प्रतिभाओं काे रोजगार के अच्छे अवसर मिल सकेंगे। यह कहना है कि माही बांसवाड़ा परमाणु प्रोजेक्ट के चीफ इंजीनियर एस.बी. भट्ट का। भट्ट ने बताया कि सामान्यतया देखने में अाता है कि गुजरात या अन्य राज्यों में जहां भी इस तरह के प्रोजेक्ट लगे हैं, वहां स्थानीय प्रतिभाओं की भर्तियां अच्छी संख्या में हाेती है। इसके पीछे मुख्य कारण उन की योग्यता है। बांसवाड़ा में अभी इस अाेर कमी नजर अा रही है। यहां स्थानीय स्तर पर शिक्षा का जाे स्तर हाेना चाहिए। वह थाेड़ा कमजोर नजर अा रहा है। यह कमजोरी दूर करनी चाहिए। अभी भी समय है। स्थानीय युवाओं काे तकनीकी रूप से दक्ष करना चाहिए। तभी वे कंपीटिशन में टिक पाएंगे। यह न्यूक्लियर पावर प्रोजेक्ट है। इस प्रोजेक्ट का संचालन सामान्य हाथों में नहीं दिया जा सकता। केवल एक्सपर्ट ही इस प्रोजेक्ट में अपने लिए जगह बना पाएंगे। बांसवाड़ा में चल रहे इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों को भी नया अवसर मिल सकता है। अभी भी गुजरात और अन्य जगहों पर पावर प्लांट स्थापित हुए हैं। उसमें कई युवाओं को मौका मिला है। इसके लिए समय-समय पर वैकेंसी भी निकाली जाती है। जिसमें अलग-अलग पोस्टों के लिए अलग-अलग स्तर का काम होता है। इसलिए मौके भी काफी ज्यादा होते हैं। लेकिन इसके लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि आप खुद को कितना दक्ष कर पाते हैं। जिस भी फिल्ड को पकड़ों, उसमें पारंगत होना जरूरी होता है। इसके बीना पावर प्लांट में नौकरी कर पाना मुश्किल है। इसमें भी अलग-अलग विंग होती है और खासबात यह होती है कि आरक्षण नहीं होता है। केवल काम को ही देखा जाता है।

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×