Home News Business

12 घंटे तक लापता रहे घायल:तबीयत बिगड़ी तो पहुंचे एमजी हॉस्पिटल, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, माइक्रो फाइनेंस के हैं कर्मचारी

Banswara
12 घंटे तक लापता रहे घायल:तबीयत बिगड़ी तो पहुंचे एमजी हॉस्पिटल, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, माइक्रो फाइनेंस के हैं कर्मचारी
@HelloBanswara - Banswara -

जयपुर रोड पर DTO (डिस्ट्रीक्ट ट्रांसपोर्ट ऑफिसर) कार्यालय के समीप रविवार रात को एक्सीडेंट में घायल फाइनेंस कर्मियों को 12 घंटे बाद यहां महात्मा गांधी राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। इसमें एक युवक की हालत ज्यादा गंभीर है। उसके सिर पर गहरी चोट लगी है। इससे पहले घायलों का इधर-उधर के अस्पतालों में उपचार चल रहा था। तबीयत बिगड़ने के बाद घायलों के साथियों ने यहां पहुंचाया। साथी राजेश कटारा ने बताया कि रविवार रात करीब 8 बजे माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी अजय और विष्णु कंपनी का काम कर लौट रहे थे। तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें चपेट में ले लिया। इसके बाद वह घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। घायलों का इधर-उधर के समीपवर्ती अस्पतालों में उपचार हो रहा था। लेकिन, उन्हें फायदा नहीं मिला तो यहां एमजी हॉस्पिटल पहुंचाया। अजय के सिर पर गंभीर चोट है, जबकि विष्णु के शरीर पर कई जगहों पर चोट लगी है। इस मामले में कोतवाली थाना पुलिस को भी सूचना दी गई है। लेकिन, 12 घंटे तक घायलों को जिला अस्पताल नहीं पहुंचाने का मामला पुलिस के गले नहीं उतर रहा है।

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×