Home News Business

इस बारिश जंगलों में लगाएंगे 5.45 लाख पाैधे

Banswara
इस बारिश जंगलों में लगाएंगे 5.45 लाख पाैधे
@HelloBanswara - Banswara -

वन विभाग ने 48 नर्सरियों में 15 से ज्यादा प्रजातियों के पाैधे तैयार किए

बांसवाड़ा | वन विभाग काे मानसून का इंतजार है। क्योंकि विभाग ने 48 नर्सरियों में 5.45 लाख पाैधे तैयार किए हैं, जिन्हें पहली बारिश के बाद से जंगलों में राेपना शुरू कर दिया जाएगा। इस बार 20 जून तक मानसून की एंट्री मानी जा रही है। ऐसे में विभाग का मानना है कि अगर तय समय पर बारिश हुई ताे इसी महीने के आखिरी सप्ताह तक सूखे वनक्षेत्रों में पाैधे लगाना शुरू कर दिया जाएगा। वन विभाग ने इस मानसून सीजन में 1750 हैक्टेयर में 15 से भी ज्यादा प्रजातियों के पाैधे लगाने का लक्ष्य तय किया है। उपवन संरक्षक जिग्नेश शर्मा ने बताया कि इसके लिए सभी रेंजर काे गड्ढे खाेदने, ट्रेंच निर्माण और नर्सरी की सतत मॉनिटरिंग के निर्देश दिए हैं, ताकि बारिश हाेते ही अभियान स्तर पर पाैधे लगाने का काम शुरू किया जा सके। विभाग स्टेट प्लान-1, स्टेट प्लान-2, डीएमएफटी और केंपा योजना से मिलने वाले बजट से यह पौधरोपण करेगा। सूखी पहाड़ियाें पर अब तक 4 लाख से भी ज्यादा गड्ढे खाेद दिए हैं।

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×