Home News Business

बेमौसम बरसात से किसानों की फसलें खराब:किसान संघ नेता कलेक्टर से मिले, किसानों को खराबे की आर्थिक राहत दिलाने की मांग की

Banswara
बेमौसम बरसात से किसानों की फसलें खराब:किसान संघ नेता कलेक्टर से मिले, किसानों को खराबे की आर्थिक राहत दिलाने की मांग की
@HelloBanswara - Banswara -

जिले भर में बेमौसम बारिश होने से फसलें खराब हुई हैं। इसको लेकर जिला कलेक्टर से भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी बुधवार को कलेक्टर से रूबरू हुए। भारतीय किसान संघ के संभागीय उपाध्यक्ष रणछोड़ पाटीदार ने जिला कलेक्टर कलेक्टर प्रकाश चंद्र शर्मा से कहा कि छह मार्च को जिले में बेमौसम बारिश होने से किसानों की गेंहू और मक्का की फसल जमीन पर गिर गई है। जिससे पैदावरी में 40 से 50 प्रतिशत की कमी होगी।

इसके अलावा फसल की गुणवत्ता भी प्रभावित हुई है। जिसके लिए पूरे जिले में जांच करवा कर किसानों को आर्थिक राहत दिलवाने एवं गेहूं के पूर्व खरीद केंद्र जल्द ही चालू कराए जाएं। इसके अलावा गेहूं में लागत को देखते हुए बोनस भी दिलवाया जाए। इस दौरान भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष खेमजी पाटीदार सहित अन्य किसान प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। बांसवाड़ा जिले भर में भारतीय किसान संघ प्रायः किसानों की समस्याओं को लेकर हमेशा आगे रहता है। पाटीदार ने बताया कि हमने हमारी किसानों की समस्याओं को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन दिया है।

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×