Home News Business

12 घंटे में पकडे 848 वारंटी, हकरु मईडा भी गिरफ्तार, भाजपा ने कोतवाली मे किया विरोध प्रदर्शन 

Banswara
12 घंटे में पकडे 848 वारंटी, हकरु मईडा भी गिरफ्तार, भाजपा ने कोतवाली मे किया विरोध प्रदर्शन 
@HelloBanswara - Banswara -

ऑपरेशन धरपकड़ « शनिवार शाम 6 से रविवार सुबह 6 बजे तक चला अभियान, 1153 जजह दबिश

प्रदेशभर में शनिवार-रविवार की रात चले पुलिस के धरफ्कड़ अभियान ने अपराधियों में अफरा-तफरी मचा दी। शनिवार शाम 6 बजे से रविवार सुबह 6 बजे तक 10 घंटे में जिला पुलिस ने 1153 जगह दबिश दी, जहां से 848 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। खास बात यह रही कि इन 848 अपराधियों में भाजपा से विधानसभा प्रत्याशी रहे हकरू मईड़ा भी शामिल हैं। इधर, हकरू की गिरफ्तारी के बाद बांसवाड़ा में राजनीतिक माहौल गरमा गया। भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कोतवाली पहुंचकर प्रदर्शन किया। नेताओं ने राज्य सरकार और पुलिस पर द्वेषवश कार्रवाई करने का आरोप लगाया। मामले में एसपी अभिजीत सिंह का कहना है कि डीजीपी राजस्थान उमेश मिश्रा और अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस दिनेश एमएन के निर्देश पर प्रदेशभर में अभियान चलाया गया था। बांसवाड़ा में आईजी अजयपाल लांबा के निर्देशन में अभियान चलाकर 848 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है, इसमें किसी व्यक्ति विशेष को टारगेट नहीं किया गया।

मईडा पर राज राजेश्वर मंदिर से की मूर्ति चोरी का है आरोप पुलिस के अनुसार हकरू मईड़ा पर वर्ष 2008 में कुशलगढ़ पैलेस में स्थित राज राजेश्वर मंदिर से चांदी की मूर्ति चोरी करने का आरोप था। इस मामले में एसीजेएम कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट निकला था। पुलिस ने गिरफ्तार कर मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। बांसवाड़ा में भाजपा की ओर से हकरू मईड़ा एमएलए प्रत्याशी रह चुके हैं। वर्तमान में एसटी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष भी है।

एक साल तक चला स्टे, फरवरी में ही हटा था
० 28 जनकी 2022: हाईकोर्ट से स्टे लेकर आए।
० 2 मार्च 22: स्टे यथावत
० 2 सितंबर 22: स्टे यथावत
० 18 अक्टूबर 22: स्टे यथावत
० 07 नवंबर 22: स्टे यथावत
० 08 दिसंबर 22: स्टे यथावत
०09 फरवरी 2023: मामले को दूसरी बैंच में ट्रांसफर किया, आर्डर यथावत नहीं रखा गया।


बिना नोटिस दिए पुलिस रात में घरों में घुसी, यह गुंडागर्दी की पराकाष्ठा : भाजपा
इधर, हकरू मईड़ा की गिरफ्तारी के बाद भाजपा में आक्रोश व्याप्त हो गया। रविवार सुबह भाजपा पदाधिकारियों ने कोतवाली थाने पर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। पूर्व मंत्री भवानी जोशी सहित भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि यह पुलिस की गुंडागर्दी को पराकाष्टा है । पुलिस आधी रात को पदाधिकारी। महिलाओं एवं अन्य लोग है। किस मामले में पकड़ा, इसका खुलासा भी नहीं कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाया और कहा कि एक घंटे में पाबंद कर छोड़ दिया जाएगा। इसके बाद भाजपा नेता-कार्यकर्ता कोतवाली से रवाना हो गए।

महावीर जयंती के कारण बासवाड़ा बद का फैसला टाला
5 भवानी जोशी ने बताया कि जिस चोरी के आरोप में कोर्ट से सटे है। उसमें द्वारा गिरफ्तार करना समझ से परे है। कोई वीआईपी विजिट नहीं है, कोई कार्यक्रम नहीं है। इसके बाद भी पुलिस ने रात में घरों में दबिशें देकर गिरफ्तारियां की, महिलाओं से दुल्वहाए किया। सोमवार को बांसवाड़ा बंद करने वाले थे, लेकिन महावीर जयंती के कारण बंद का आह्वान टाल दिया है। पार्टी आलाकमान जो निर्देश देगा, उसके अनुसार आंदोलन की रणनीति तैयार करेंगे। इस दौरान युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपसिंह वसुनिया, पूंजीलाल गायरी, जिला महामंत्री मुकेश रावत, नगर अध्यक्ष निलेष जैन सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

गिरफ्तारी की वजह: हकरू मईडा की गिरफ्तारी के बाद भाजपा की ओर से गिरफ्तारी का विरोध किया जा रहा है। इस दौरान भाजपा की ओर से हाईकोर्ट के द्वारा 28 जनवरी 2022 को दिए सटे आर्डर को भी दिखाया जा रहा है। इसको लेकर विधि विशेषज्ञ से बात करने पर पता चला कि जब यह सटे आर्डर आया था तो इसमें छह सप्ताह का समय था। इसके बाद तारीख लगती रही और सटे आर्डर को आगे बढ़ाया जाता रहा। वहीं 09 फरवरी 2023 को आए आखरी आर्डर में हाईकोर्ट ने मामले को दूसरी बैंच में ट्रांसर कर दिया। हालांकि इसमें सटे आर्डर को निरंतर नहीं किया गया है।

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×