Home News Business

डॉ. रागिनी ने शुद्ध ऑक्सीजन के लिए 100 किमी इलाके में लगाए 20 हजार पौधे, ग्रामीण करते हैं देखभाल; बदरेल में 100 पौधों से शुरुआत

Banswara
डॉ. रागिनी ने शुद्ध ऑक्सीजन के लिए 100 किमी इलाके में लगाए 20 हजार पौधे, ग्रामीण करते हैं देखभाल; बदरेल में 100 पौधों से शुरुआत
@HelloBanswara - Banswara -

डॉ. रागिनी शाह। पेशा मरीजों का इलाज करना, लेकिन 2009 में जब बांसवाड़ा जिले की बदरेल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ड्यूटी करने पहुंचीं तो दूर-दूर तक पेड़ नहीं देख चौंक गईं। सोचा पेड़ नहीं होंगे तो लोगों को साफ हवा कैसे मिलेगी। बस इसी सोच से एक शुरुआत की और आज यहां 100 किमी इलाके में 20 हजार पड़े लहलहा रहे हैं। चार महीने पहले वीआरएस लेने वाली डाॅ. रागिनी ने बताया कि जब उन्हें बदरेल पीएचसी भेजा तो अस्पताल परिसर में काेई पेड़ नहीं था। मैंने ठानी और 100 पौधे लगाकर मिशन हरियाली शुरू किया। यही स्थिति घर से अस्पताल आते-जाते समय दिखती थी, इक्का-दुक्का पेड़ ही नजर आते थे। रास्ते के दोनों ओर पौधे लगाने का निश्चय किया। इसमें ग्रामीणों का भी साथ मिला। इसके बाद कारवां चल पड़ा। दो साल तक खुद के खर्च पर पौधे लगाए। फिर सरकारी मदद मिलने लगी। करीब 100 किमी मुख्य मार्ग पर 20 हजार पौधे पेड़ बन चुके हैं। इनकी देखभाल ग्रामीण करते हैं।


मेरे लिए एक पाैधा एक जिंदगी : डाॅ. रागिनी
एक पाैधा तैयार करने पर लगता है जैसे एक मरीज की जान बचा ली। बदरेल काफी सूखा इलाका था, जब मैंने वहां ज्वाॅइन किया। दूर-दूर तक पेड़ नहीं दिखते थे। मुझे लगा कि पेड़ लगाने चाहिए। तब मैंने नहीं साेचा था कि एक छाेटी सी शुरुअात इतनी बड़ी सफलता बन जाएगी।


24 साल से मरीजाें की भी सेवा
रागिनी 1992 में चिकित्सीय सेवा में आईं। साल 2009 में बदरेल स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी के ताैर पर पदभार संभाला। कई मरीजाें का ड्यूटी के बाद घर जाकर इलाज किया। एनिमिया से महिलाओं की माैत काे राेकने के लिए चले अभियान में भी सबसे ज्यादा अायरन दवाओं का वितरण करके बेहतर प्रदर्शन कर चुकी हैं।


2017 के अमृता देवी पुरस्कार से नवाजा
रागिनी के इस काम को सराहना मिली और राज्य सरकार ने 2017 के अमृतादेवी विश्नोई पुरस्कार से नवाजा। रागिनी ने बांसवाड़ा में दानपुर मुख्य मार्ग से मध्यप्रदेश सीमा तक पौधरोपण किया। इसके अलावा दानपुर और आंबापुरा क्षेत्र में भी प्रमुख मार्गों पर पौधे लगाए।

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×