Home News Business

भैरवजी मेला आज, डोटासरा और चार कैबिनेट मंत्री आएंगे

Banswara
भैरवजी मेला आज, डोटासरा और चार कैबिनेट मंत्री आएंगे
@HelloBanswara - Banswara -

    शाम 4:30 बजे त्रिपुर सुंदरी में हैलीकॉप्टर से पहुंचेंगे


    भवानपुरा भैरवजी मंदिर में शनिवार को मेला होगा। मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीया ने बताया कि भैरवजी मेले में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, राजस्व विभाग के कैबिनेट मंत्री रामलाल जाट, ऊर्जा विभाग के कैबिनेट मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री भंवर सिंह भाटी, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावाद, उच्च शिक्षा विभाग के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र सिंह यादव हैलीकॉप्टर से शनिवार शाम 4.30 बजे त्रिपुर सुंदरी मंदिर परिसर स्थित हेलीपेड पर आएंगे। जहां वे मां त्रिपुर सुंदरी के दर्शन करने के बाद हैलीकॉप्टर से प्रस्थान कर शाम 5.30 बजे भवानपुरा भैरवजी मंदिर परिसर के समीप हेलीपेड पर आएंगे। जहां उनका स्वागत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पूर्णिमा के अवसर पर पूरी रात मेला जारी रहेगा और दूसरे दिन गैर नृत्य के आयोजन होंगे। इससे पहले राजस्व मंत्री जाट सुबह 11 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। इसके बाद कलेक्ट्रेट सभागार में 11.30 बजे राजस्व विभाग के कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक लेंगे। इसके बाद रात को भैरव जी मेले में शिरकत करेंगे। अगले दिन जयपुर रवाना होंगे।

    FunFestival2024
    शेयर करे

    More news

    Search
    ×