Home News Business

युवक जंगल में फंदे से मृत लटका मिला 25 साल पहले पिता ने भी ऐसे ही दी थी जान

Banswara
युवक जंगल में फंदे से मृत लटका मिला 25 साल पहले पिता ने भी ऐसे ही दी थी जान
@HelloBanswara - Banswara -

कालिका माता क्षेत्र निवासी 32 वर्षीय चंदन सिंह परिहार शुक्रवार को आबादी इलाके से दूर एक पेड़ पर फंदे से लटका मिला। इत्तला पर पहुंची पुलिस ने शव नीचे उतार शिनाख्त कराई। चंदन सिंह के पिता का नाम भी चंदन सिंह था और जहां बेटा चंदन फंदे से लटका मिला, उससे कुछ दूरी पर करीब 25 साल पहले उसके पिता भी ठीक इसी तरह फंदे से मृत लटके मिले थे। एएसआई रामेंग पाटीदार ने बताया कि चंदन को रात 8 बजे तक मोहल्ले के लोगों ने देखा था। इसके बाद वह जंगल की तरफ चला गया। सुबह शोच करने गए लोगों की नजर पड़ी तो मामले का पता चला। मौका हाल देखकर खुदकुशी प्रतीत हो रही है। परिजनों ने बताया कि चंदन की शादी नहीं हुई थी और वह मानसिक रूप से बीमार था। परिजनों ने किसी पर संदेह नहीं जताया है, लेकिन मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×