Home News Business

कनेर (पीली)

Banswara
कनेर (पीली)
@HelloBanswara - Banswara -

पीले फूल वाली कनेर (Be still Tree or yellow Oleander) छोटी उंचाई वाला वृक्ष है। इसमें पीले फूल लगते हैं। इसकी पत्तियाँ लम्बी-पतली होतीं हैं।

कनेर पीली का दूध शरीर की जलन को नष्ट करने वाला और विषैला होता है। इसकी छाल कड़वी भेदन व बुखार नाशक होती है। छाल की क्रिया बहुत ही तेज होती है, इसलिए इसे कम मात्रा में सेवन करते है। नहीं तो पानी जैसे पतले दस्त होने लगते हैं। कनेर का मुख्य विषैला परिणाम हृदय की मांसपेशियों पर होता है। इसे अधिकतर औषधि के लिये उपयोग में लाया जाता है।

कनेर के पत्तो को गाय, भेड़, बकरिया नहीं खाती, इसलिए इसको ट्री गार्ड लगाने की आवश्यकता नहीं। कनेर को पशु नहीं कहते , इसलिए इसे खुले में लगाने में कोई दिक्कत नही। इसका उपयोग हेच बनाने की लिए बहुत किया जाता है।

विषाक्त

कनेर का बीज विषाक्त होता है। एक बीज का सेवन भी जान लेने के लिये काफी है। कनेर का जहर डाइगाक्सीन ड्रग की तरह है। डाइगाक्सीन दिल की धड़कन की रफ्तार कम करता है।


In English https://en.wikipedia.org/wiki/Cascabela_thevetia

शेयर करे

More article

Search
×