12 सितंबर को प्रदेशभर में निजी बस नहीं चलेगी, नहीं चलेगी 30 हजार प्राइवेट बसें, प्रदर्शन करेंगे
बांसवाड़ा प्राइवेट बस ऑपरेटर्स की ओर से मंगलवार को विभिन्न मांगों को लेकर शहीद स्मारक पर विरोध प्रदर्श किया। जिसमें बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन राजस्थान के अध्यक्ष सत्यनारायण साहू और उपाध्यक्ष विपिन कुमार शर्मा के नेतृत्व में किया गया।
प्रदर्श के लिए प्रदेश भर से करीब 1 हजार बस ऑप्रेटर्स सुबह 10 बजे राजधानी में एकत्रित हुए। यहां पर बस संचालकों ने सरकार की नीतियों के विरोध में नारेबाजी की। विरोध प्रदर्शन के बाद बस संचालकों का एक प्रतिनिधिमंडल ने परिक्हन आयुक्त कन्हैयालाल स्वामी से मुलाकात की। इस दौरान अपर परिवहन आयुक्त महेन्द्र खींची और नानूराम चोयल मौजूद रहे। यहां के बाद यूनियन के पदाधिकारियों ने एसीएस परिवहन आनंद कुमार से वार्ता की। वार्ता सकारात्मक नहीं होने के बाद बस ऑपरेटर्स ने 12 सितंबर से प्रदेश भर में चक््का जाम हड़ताल पर रहने घोषणा की। हड़ताल की बजह से प्रदेश में 30 इजार प्राइवेट बसों का संचालन ठप रहेगा। इधर, बांसवाड़ा में भी हड़ताल को लेकर विचार किया जा रहा है। निजी बस ऑपरेटर्स की हड़ताल से कर्मचारियों और रोजमर्यर के लिए आने-जाने वाले लोगों को परेशानी होगी। क्योंकि बांसवाड़ा में कई गांवों में रोडवेज बसें नहीं चलती हैं।