Home News Business

यूथ इंटक जिलाध्यक्ष ने पीया जहर, तबीयत बिगड़ी : गंभीर हालत में उदयपुर रेफर किया, कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं

Banswara
यूथ इंटक जिलाध्यक्ष ने पीया जहर, तबीयत बिगड़ी : गंभीर हालत में उदयपुर रेफर किया, कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं
@HelloBanswara - Banswara -

बांसवाड़ा में यूथ इंटक (कांग्रेस) जिलाध्यक्ष ने रविवार सुबह उसके घर में जहर पी लिया। काका के लड़के ने उसे कार से महात्मा गांधी जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां करीब पांच घंटे के उपचार के बाद उसे उदयपुर रेफर किया गया। फिलहाल हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हुआ है। हॉस्पिटल के बाहर गांव के लोग एकत्र हो गए।

उदयपुर रेफर करने के दौरान समाज और कांग्रेस नेताओं की जुटी भीड़।
उदयपुर रेफर करने के दौरान समाज और कांग्रेस नेताओं की जुटी भीड़।

इससे पहले निचला घंटाला निवासी गज्जू उर्फ गजेंद्र (35) पुत्र प्रभुलाल गुर्जर ने सुबह के समय घर में जहर पी लिया। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। समीप रहने वाले काका के लड़के को इसकी जानकारी मिली तो बिना देर लगाए वह अस्पताल लेकर पहुंचा। हालत बिगड़ती देख करीब सवा 12 बजे गज्जू को उदयपुर रेफर किया गया। गौरतलब है कि गजेंद्र गुर्जर के पास राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस की ओर से यूथ इंटक जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी है। घटना सामने आने के बाद कांग्रेस के नेता भी हॉस्पिटल पहुंचे।

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×